ओडिशा के अंगुल जिले में स्टॉकयार्ड में चोरी की कोशिश के दौरान दो लोगों की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने पांच सुरक्षागार्डों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार तड़के तालचेर थाना क्षेत्र के लिंगराकाटा, पाइपलाइन रोड के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, 12-13 लोगों का एक समूह उस स्टॉकयार्ड में चोरी की कोशिश कर रहा था, जहां बिजली के टावर से जुड़ा सामान रखा था। गार्डों ने चोरों को देखा। मौके पर तैनात एक सुरक्षागार्ड ने 12 बोर डबल बैरल बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 17 साल के दिव्यरंजन परिडा और 20 साल के जनार्दन नाइक के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए सुरक्षागार्डों में गणेश्वर साहू (45), अभिमन्यु साहू (35), परशुराम परिडा (50), किशन मांझी (25) और आनंदी मांझी (48) शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 238 (सबूत नष्ट करना) और 3(5) (सामान्य मंशा) के तहत केस दर्ज किया गया है। फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक और एक खाली कारतूस भी जब्त किया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा के कंधमाल में एनकाउंटर, 5 नक्सली ढेर; शव-हथियार बरामद ओडिशा के कंधमाल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के नक्सली भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इससे पहले, 3 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल था। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए थे। एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 जवान घायल हो गए थे। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया था कि, शहीद जवानों में हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, हेड कॉन्स्टेबल रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शामिल हैं। बीजापुर पुलिस लाइन में तीनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें… तमिलनाडु में SIR के लिए विशेष कैंप आयोजित होंगे तमिलनाडु में SIR अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या नाम-पते में सुधार करवाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। दावे और आपत्तियों की समय सीमा के दौरान चार दिनों का यह कैंप सभी पोलिंग बूथ पर 27-28 दिसंबर और 3-4 जनवरी को लगाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बुधवार को दिया। उन्होने कहा कि जिन नागरिकों का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है, साथ ही वे नए वोटर जो 18 साल के हो चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती- समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि देने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 101वीं जयंती पर दिल्ली में ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था, और उन्हें तीन बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। वाजपेयी दशकों तक भाजपा का चेहरा थे। वाजपेयी ने 16 मई, 1996 से 1 जून, 1996 तक और फिर 19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उनका निधन 16 अगस्त, 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ। पीएम मोदी ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को और मजबूत करें। क्रिसमस गुरुवार को दुनिया भर में मनाया जा रहा है। ईसाई समुदाय इस दिन यीशु मसीह के जन्म का उत्सव मनाता है। दिल्ली के नरेला में मुठभेड़, दो वांटेड बदमाश गिरफ्तार; दो पिस्टल, 5 कारतूस बरामद दिल्ली के नरेला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो वांटेड आरोपियों को घायल हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजल उर्फ इमरान और चंदन उर्फ काकू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्होंने नरेला स्थित NIT के पास जांच के लिए टीम तैनात की थी। इसी दौरान दोनों आरोपी हथियार के साथ इलाके में घूमते नजर आए। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पैरों में गोली मारी, जिससे वे घायल हो गए। घायल आरोपियों को पहले आरएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उन्हें बीएसए अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और पांच खाली कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारी पर हमला और आर्म्स एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है। मामले की जांच जारी है। मुंबई में इस साल ₹814 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 1,386 लोग गिरफ्तार हुए इस साल मुंबई पुलिस ने 814 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। 2025 में ड्रग्स से जुड़े मामलों में कुल 1,386 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान मुंबई में नशीले पदार्थों से जुड़े 1,096 केस दर्ज हुए। क्रिसमस और नए साल के जश्न को देखते हुए मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस पार्टियों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी नजर रख रही है। खासतौर पर ड्रग तस्करों और पार्टियों में होने वाली नशीले पदार्थों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी। मणिपुर के इंफाल में 3-3 पिस्टल, राइफल सहित कई हथियार और गोला-बारूद बरामद मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार को जिले के लांबाल और हाओरांग केइरेल इलाकों में की गई। बरामद सामान में एक सिंगल बैरल बंदूक, तीन पिस्टल, तीन बोल्ट-एक्शन राइफल, आठ ग्रेनेड, 28 मिनी-फ्लेयर कारतूस, दो रेडियो सेट और अलग-अलग कैलिबर के 28 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि एक अलग अभियान में चुराचांदपुर जिले के थांगजिंग जंगल क्षेत्र से एक 8 फुट लंबा पंपि (स्थानीय तौर पर बना मोर्टार), 12 पंपि शेल, एक मॉडिफाइड MP5 राइफल और एक सिंगल बैरल राइफल भी बरामद की गई है। सूरत में सड़क जाम कर बेटे का बर्थडे मना रहा बिल्डर गिरफ्तार पुलिस ने बुधवार को अपने बेटे के जन्मदिन पर सड़क पर पटाखे फोड़ने और ट्रैफिक रोकने के मामले में बिल्डर दीपक इजारदार (58) को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उसे जमानत भी मिल गई। इससे पहले मंगलवार को आरोपी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें इजारदार हाथ में पटाखे लेकर सड़क पर खड़ा दिख रहा था। पुलिस के अनुसार, उन्होंने सार्वजनिक सड़क पर पटाखे फोड़कर लोगों को असुविधा पहुंचाई।