प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत–न्यूजीलैंड के बीच एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संयुक्त रूप से घोषणा की। दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि यह एफटीए दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, नवाचार और साझा अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक उत्प्रेरक (कैटेलिस्ट) के रूप में काम करेगा। नेताओं ने रक्षा, खेल, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क (पीपल-टू-पीपल टाइज) सहित द्विपक्षीय सहयोग के अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी स्वागत किया। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू में 6 साल के बच्चे को मिला संदिग्ध टेलिस्कोप
जम्मू-कश्मीर के सिधरा इलाके में रविवार को जम्मू पुलिस ने चीन निर्मित एक टेलिस्कोप बरामद किया। यह टेलिस्कोप हथियार पर लगाया जाता है। जम्मू पुलिस के अनुसार सिधरा के असराराबाद इलाके में एक 6 साल के लड़के को यह टेलिस्कोप मिला। इसके बाद बच्चे के परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में लड़के के परिवार ने बताया कि बच्चे ने रविवार सुबह कूड़े के ढेर में से यह टेलिस्कोप उठाया था। घटना की जांच के लिए पुलिस और एसओजी (SOG) की टीमें इलाके में छानबीन कर रही है।
11वीं और 12वीं में AI की पढ़ाई, NCERT ने टेक्स्टबुक बनाने के लिए टीम बनाई नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 11वीं और 12वीं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सिलेबस और किताबें बनाने के लिए एक टेक्स्टबुक डेवलपमेंट टीम बनाई है। NCERT ने छठी क्लास की वोकेशनल एजुकेशन की टेक्स्टबुक में एनिमेशन और गेम्स पर एक प्रोजेक्ट भी शामिल किया है, जिसमें AI टूल्स का इस्तेमाल किया गया है। सरकार ने कहा है कि AI पर करिकुलम 2026-27 के एकेडमिक सेशन से NEP 2020 और NCF SE 2023 के अनुसार, तीसरी क्लास से सभी स्कूलों में शुरू किया जाएगा। मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट टेक-ऑफ के बाद तकनीकी खराबी के कारण स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली लौट आई। विमान दिल्ली में सुरक्षित लैंड हुआ। यात्री और क्रू भी सुरक्षित हैं। असम ट्रेन हादसे में घायल हाथी के बच्चे की भी मौत, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट असम के होजाई में हाथियों के एक झुंड से ट्रेन की टक्कर के बाद मरने वाले हाथियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। हादसे में घायल एक हाथी के बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह भीषण दुर्घटना शनिवार तड़के सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से हुई थी, जब ट्रेन चंगजुराई गांव के पास हाथियों के झुंड से टकरा गई। हादसे में ट्रेन के 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे ने 12 घंटे के लिए गति नियंत्रण का आदेश जारी किया था। उधर, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए असम सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को रेलवे पटरियों के पास हाथियों की आवाजाही पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोलकाता में कार्यक्रम के लिए मेसी को 89 करोड़ रुपए दिए गए कोलकाता में कार्यक्रम के लिए लियोनेल मेसी को 89 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसी के साथ 11 करोड़ रुपए सरकार को टैक्स भी दिया गया। इस तरह कुल खर्च 100 करोड़ रुपए हुआ। मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता ने एसआईटी को बताया है कि 30% राशि प्रायोजकों से मिली। शेष 30% टिकटों की बिक्री से जुटाई। मुंबई के होटल की किचन में आग लगी, दो लोग घायल दक्षिण मुंबई में रविवार दोपहर एक होटल की किचन में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। घटना शाम करीब 4:30 बजे ताज होटल के पीछे बोमन बेहराम मार्ग पर स्थित कोलाबा सोशल बार एंड रेस्टोरेंट में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट में बने होटल के किचन एरिया में आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शाम 4:56 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में दो लोग घायल हुए। इनमें सुनील सिंह (28) को करीब 5 प्रतिशत जलन आई। उन्होंने मेडिकल सलाह के खिलाफ अस्पताल से डिस्चार्ज ले लिया। दूसरे घायल सुब्रत बरई (35) को 15 प्रतिशत जलने के साथ सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में 2,000 रुपए का कर्ज न चुकाने पर युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार दिल्ली के रोहिणी के बुध विहार इलाके में 19 वर्षीय पेंटर पर 2,000 रुपए का कर्ज न चुकाने को लेकर चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। शनिवार को श्याम कॉलोनी की एक गली में कर्ज चुकाने को लेकर कुलदीप और रतन के बीच बहस हुई, जो बाद में हिंसक हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर 1:55 बजे PCR कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल ले जाया जा चुका था। आरोपी के साथ श्यामवीर भी मौजूद था, जिसे मौके पर समर्थन के लिए बुलाया गया था।