हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला के शिंकुला दर्रा में बीती रात को ताजा हिमपात दर्ज किया गया। रोहतांग में भी बर्फ के हल्के फाहे गिरे। शिंकुला में 2 सेंटीमीटर तक ताजा स्नोफॉल दर्ज किया गया। देशभर से मनाली पहुंच रहे टूरिस्ट शिंकुला पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो आज रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 20 और 21 दिसंबर को लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। शिमला के तापमान में भारी उछाल बारिश-बर्फबारी से पहले शिमला और कुफरी के रात के तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम पारा नॉर्मल से 6.1 डिग्री ज्यादा के साथ 12.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कुफरी का तापमान भी 10.3 डिग्री पहुंच गया है। अमूमन दिसंबर के तीसरे सप्ताह शिमला और कुफरी का रात का तापमान जमाव बिंदू के आसपास रहता है। कल्पा का पारा भी सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक और मनाली का नॉर्मल से 4.4 डिग्री ज्यादा चल रहा है। हालांकि, मैदानी इलाकों में सुबह-शाम व रात को जरूर ठंड पड़ रही है, क्योंकि निचले इलाकों में बीते एक महीने से कोहरा पड़ रहा है। इससे कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी हो गई है। शिमला से ठंडी मैदानी इलाकों की रातें मंडी के सुंदरनगर का तापमान 2.7, भुंतर का 3.5, मनाली 4.6, कांगड़ा 5.7, मंडी 6.2 डिग्री और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का माने तो प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। इसी तरह, शिमला और कुल्लू के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा अगले एक सप्ताह के दौरान- निचले और मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 से 10 डिग्री के बीच, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 0 से 8 डिग्री और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में माइनस -8 से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा। कुल्लू और शिमला के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा उछाल आएगा। इन जिलों में छाया कोहरा मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर और ऊना जिला के कुछेक क्षेत्रों में आज सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। खासकर बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई। वहीं मंडी में 400 मीटर तक विजिबिलिटी रही।