देश के आधे से ज्यादा राज्य इस समय कड़ाके की सर्दी के साथ भीषण कोहरे की चपेट में हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश के 4 शहरों में गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। MP का शिवपुरी 4 डिग्री और इंदौर में 4.1 डिग्री तापमानके साथ सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के फतेहपुर और नागौर में तापमान 4.3 और 4.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इससे सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में शुक्रवार को घने कोहरे का असर सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने पांचों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। दिल्ली में कोहरे के कारण 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। यूपी के 40 जिलों में घना कोहरा रहा। बरेली, कानपुर, कासगंज समेत 8 जिलों में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से कर दी गई है। राज्य में अगले तीन दिन भयंकर सर्दी की आशंका है। वहीं बिहार में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक किसी जिले में सूरज नहीं निकला। घने कोहरे के कारण बीते 24 घंटे में 4 जिलों में 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पटना में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से की गई है। सारण में क्लास 1 से 10वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… उत्तर प्रदेश : राज्य में शीतलहर का अलर्ट, 20 जिलों में भीषण कोहरा, 6 जिलों में स्कूल बंद; बुलंदशहर में 7 डिग्री तापमान यूपी में भीषण सर्दी के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बरेली, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा समेत 20 जिलों में शुक्रवार को भीषण कोहरा रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर सर्दी और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बरेली, कानपुर, आगरा, कासगंज, औरैया और जौनपुर में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। गुरुवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : 19 जिलों में घना कोहरा, 21 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट; सारण में स्कूल बंद, पटना में टाइमिंग बदली बिहार के 19 जिलों में शुक्रवार को भीषण कोहरा रहा। 23 दिसंबर तक ऐसे ही हालात रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर चलने की आशंका है। कोहरे और सर्दी के कारण पटना में DM ने स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। अब स्कूलों में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक पढ़ाई होगी। यह आदेश 19 से 25 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। सारण में 21 दिसंबर क्लास 1 से 10वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश : 5 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे, शहडोल सबसे ठंडा; कोहरे के कारण दिल्ली की ट्रेनें 5 घंटे तक लेट मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मालवा-निमाड़, यानी इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। 5 शहरों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शहडोल जिले का कल्याणपुर राज्य भर में सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दिल्ली से इंदौर और भोपाल आने वाली ज्यादातर ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक देरी से चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : कई जिलों में बादल छाए, तेज सर्दी से मिल सकती है राहत, साल के अंत तक सामान्य रहेगी ठंड राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। लोगों को तेज सर्दी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस साल के अंत तक राज्य में मौसम साफ रहने, सर्दी सामान्य रहने और दिन में तेज धूप रहने की संभावना है। गुरुवार को लूणकरणसर, फतेहपुर, नागौर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान 4.3 और 4.4 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर और नागौर में दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब : कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स रद्द, अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो; जालंधर में कार गड्ढे में गिरी पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। पटियाला, लुधियाना और अमृतसर में सबसे ज्यादा असर रहा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 5 फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। जालंधर के होशियारपुर-जालंधर रोड पर देर रात एक कार कोहरे के कारण गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक को मामूली चोटें लगी हैं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा : 16 जिलों में घना कोहरा, चंडीगढ़ रूट की 2 बसें बंद, कई ट्रेनें लेट; रोहतक में सबसे कम 4.9 डिग्री तापमान हरियाणा के 16 जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। हिसार रोडवेज ने चंडीगढ़ रूट की दो बसें रद कर दी हैं। राज्य भर में दर्जन भर ट्रेनें लेट चल रही हैं। कोहरे के साथ भीषण सर्दी भी पड़ रही है। गुरुवार को रोहतक में सबसे कम तापमान, 4.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जींद (पांडु पिंडारा) में 7 डिग्री और गुरुग्राम के केवीके क्षेत्र में पारा 6.9 डिग्री दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें.. छत्तीसगढ़ : रायगढ़-सारंगढ़ में घना कोहरा, लाइट जलाकर चले वाहन; अंबिकापुर में 6.4 डिग्री तापमान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह 8 बजे तक सड़कों पर 100 मीटर दूर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालकों को लाइट जलाकर ड्राइविंग करनी पड़ी। प्रदेश के अंबिकापुर में गुरुवार को सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… गूगल पर मौसम ट्रेंड कर रहा है… सोर्स- Google