जेद्दा से कोझिकोड जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की गुरुवार को कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन में 160 यात्री सवार थे। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट IX 398 को राइट मेन लैंडिंग गियर और टायर फेल होने के कारण कोच्चि डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट को सुबह 9.07 बजे पूरी इमरजेंसी के साथ लैंड करवाया गया। CIAL के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “सभी इमरजेंसी सेवाओं को पहले ही एक्टिवेट कर दिया गया था। यात्रियों या क्रू मेंबर्स में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। लैंडिंग के बाद जांच में पुष्टि हुई कि दोनों दाहिने तरफ के टायर फट गए थे। एयरलाइन प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सिर्फ टायर फटे थे और लैंडिंग गियर में कोई दिक्कत नहीं थी। यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं बल्कि कोच्चि में की गई एहतियाती लैंडिंग थी क्योंकि करिपुर एक टेबल टॉप एयरपोर्ट है। करिपुर (कोझिकोड) एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराना जोखिम भरा माना जाता है। इसके पीछे 5 वजह हैं। पैसेंजर्स की आगे की यात्रा के लिए व्यवस्था की जा रही सभी यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में ठहराया गया है और उनकी आगे की यात्रा के लिए व्यवस्था की जा रही है। फ्लाइट में देरी या रद्द होने की स्थिति में, एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों को सड़क मार्ग से कोझिकोड ले जाया जाएगा, जो कोच्चि से लगभग सात घंटे की ड्राइव पर है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… रांची में इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया: तकनीकी खराबी के कारण हार्ड लैंडिंग कराई जा रही थी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 12 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। तकनीकी खराबी का पता चलने पर इसकी हार्ड लैंडिंग कराई जा रही थी। विमान 6ई-7361 भुवनेश्वर से रांची आ रहा था। इसमें 56 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। विमान ने शुक्रवार शाम 7:55 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरी थी। इसे 8:30 बजे रांची एयरपोर्ट पर लैंड करना था। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में सेना के हेलिकॉप्टर की पिलानी में इमरजेंसी लैंडिंग: तकनीकी गड़बड़ी हुई थी; जयपुर की ओर जा रहे थे जवान झुंझुनूं में भारतीय सेना के एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस हेलिकॉप्टर में सेना के जवान जयपुर की ओर जा रहे थे। हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। घटना 11 दिसंबर शाम 6 बजे की है। सिस्टम में तकनीकी खराबी सामने आने पर पायलट ने तुरंत बिरला एजुकेशन ट्रस्ट ) के हेलीपैड को सेफ मानते हुए लैंड करने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर…