दिल्ली चुनाव के बीच मुख्यमंत्री आतिशी को मानहानि मामले में बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट से जारी समन के आदेश को रद्द किया है। CM आतिशी ने इस समन को चुनौती देते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल थी। दरअसल, पिछले साल अप्रैल में आतिशी ने दावा किया था कि भाजपा ने उन्हें और कई अन्य AAP नेताओं को पार्टी शामिल होने का ऑफर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा ने धमकी दी है कि अगर AAP नेता पार्टी जॉइन नहीं करते तो ED उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। इसे लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि आतिशी इसका सबूत दें। इसी मामले को लेकर BJP नेता प्रवीण शंकर कपूर ने CM आतिशी पर मानहानि का मुकदमा किया था। उन्होंने कहा था कि आतिशी के आरोपों ने उनकी और उनकी पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। इस पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आतिशी को समन जारी किया था। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…