कर्नाटक के हुबली में बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के जैसा सुसाइड का मामला सामने आया है। हुबली के चामुंडेश्वरी नगर में रहने वाले 40 साल के पेटारू गोलापल्ली ने 26 जनवरी को सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक पेटारू गोलापल्ली के भाई एशय्या ने बताया कि रविवार होने के कारण परिवार के सभी लोग चर्च गए थे। दोपहर में लौटे तो पेटारू फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी उसे बहुत परेशान करती थी। पुलिस के मुताबिक पेटारू ने सुसाइड नोट में लिखा- डैडी, मुझे माफ कर दो। मेरी पत्नी मुझे मार रही है। वह मेरी मौत चाहती है। पुलिस ने बताया कि पेटारू की 2 साल पहले शादी हुई थी। 3 महीने बाद ही पत्नी उससे अलग रहने लगी थी। उनका तलाक का केस चल रहा है। पत्नी 20 लाख रुपए की मांग कर रही है। बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर 2020 को बेंगलुरु में अपने अपार्टमेंट में सुसाइड किया था। अतुल ने 24 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। 90 मिनट का वीडियो भी बनाया था। इसमें पत्नी निकिता, सास, साला, चाचा ससुर और महिला जज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। भाई की 3 महीने पहले नौकरी गई, उससे मारपीट भी हुई एशय्या ने पुलिस को बताया कि पेटारू के साथ उसकी पत्नी के भाई ने मारपीट भी की थी। भाई प्राइवेट नौकरी करता था। 3 महीने पहले उसकी नौकरी भी छूट गई थी। पेटारू की पत्नी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मेरे भाई ने जिस तरह से पीड़ा झेली है, वैसा किसी और को नहीं झेलना चाहिए। पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया पुलिस ने बताया कि BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत पेटारू की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। दिल्ली से सामने आया था ऐसा ही केस 2 जनवरी को दिल्ली से मॉडल टाउन में रहने वाले कैफे ओनर ने फांसी लगाई थी। पुलिस के मुताबिक 40 साल के पुनीत खुराना अपने घर में बेसुध मिले थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था। पुनीत के गले पर रस्सी का निशान था। पुनीत के परिजनों ने पुनीत की पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। बताया गया था कि पुनीत, पत्नी तलाक लेने वाले थे। दोनों के बीच कैफे को लेकर विवाद भी चल रहा था। पत्नी से परेशान पुनीत ने मरने से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। पुनीत की शादी 2016 में हुई थी। पुनीत ने जो वीडियो बनाया था उसमें दोनों को बिजनेस प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ते हुए नजर आए थे। वीडियो में यह भी सुनाई दिया था कि खुराना की पत्नी फोन पर कह रही हैं, ‘हम तलाक ले रहे हैं लेकिन मैं अभी भी बिजनेस पार्टनर हूं, आपको मेरा बकाया पैसा चुकाना होगा।’ मृतक की बहन का आरोप था कि आरोपी महिला और उसके परिवार ने टॉर्चर किया। करीब 59 मिनट की एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें पुनीत ने अपने साथ हुए अत्याचार को बताया। महिला ने पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया था। पूरी खबर पढ़ें… ………………………………………… क्राइम से जुड़ी अन्य खबर भी पढ़ें… दिल्ली में लिव-इन पार्टनर ने युवती का मर्डर किया: लाश सूटकेस में रखकर जलाई, रिलेशनशिप खत्म करना चाहता था दिल्ली के गाजीपुर में 22 साल के लड़के ने अपनी चेचरी बहन का मर्डर कर उसकी बॉडी सूटकेस में रखकर उसे आग लगा दी। दोनों रिलेशनशिप में थे और पिछले साल अक्टूबर से साथ रह रहे थे। लड़की उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि लड़का रिलेशनशिप खत्म करना चाहता था। इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई होने के बाद लड़के ने अपनी कजिन का मर्डर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… पत्नी की बॉडी के टुकड़े किए, प्रेशर कुकर में उबाला:फिर झील में फेंक दिया; तेलंगाना में आरोपी रिटायर्ड आर्मी जवान गिरफ्तार तेलंगाना में सेना से रिटायर्ड एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए और प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि हडि्डयों से मांस अलग करने के लिए आरोपी ने उन्हें मूसल से कुचला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…