देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार का बुधवार देर रात नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 100 साल के थे और उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने गुरुवार को पिता की मौत की जानकारी दी। राम सुतार का जन्म 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के वर्तमान धुले जिले के गोंदूर गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंबई के जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से शिक्षा प्राप्त की और वहां से स्वर्ण पदक हासिल किया। राम सुतार ने गुजरात में स्थापित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (सरदार वल्लभभाई पटेल) और अंडमान-निकोबार के सेल्युलर जेल में स्थापित वी.डी. सावरकर की प्रतिमा जैसी विशाल मूर्तियां डिजाइन की थीं। संसद परिसर में महात्मा गांधी की ध्यानमुद्रा में बैठी प्रतिमा और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा उनकी प्रमुख कृतियों में शामिल हैं। राम सुतार को 1999 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ भी प्रदान किया गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, एकनाथ शिंदे ने सुतार के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC पार करने की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी महिला हिरासत में; जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है। इस दौरान पाकिस्तान की एक महिला को पकड़ा गया, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि महिला की पहचान शहनाज अख्तर के रूप में हुई है। उसे एक दिन पहले मेंढर उप-मंडल में LoC के पास पकड़ा गया। जवानों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी थी। सेना के निगरानी उपकरणों के जरिए उसे LoC पार करते समय ट्रैक किया गया। शहनाज PoK के कोटली जिले के गिम्मा गांव की रहने वाली बताई गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घुसपैठ से पहले वह एक पाकिस्तानी सेना चौकी के पास रुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के जवानों ने उसे नाश्ता दिया और बाद में LoC की ओर भेजा। जांच में यह भी सामने आया है कि ‘जेहन’ नाम के एक व्यक्ति ने उसे सीमा पार करने से पहले 1,000 रुपए दिए। खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि शहनाज की घुसपैठ की कोशिश का संबंध जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग ‘जमात-उल-मोमिनात’ से तो नहीं है। पकड़े जाने के बाद शहनाज को हिरासत में लेकर सेना के कैंप में रखा गया है। सेना और महिला पुलिस की संयुक्त टीम उससे पूछताछ कर रही है, ताकि उसके मकसद, पृष्ठभूमि और किसी संभावित आतंकी संबंध का पता लगाया जा सके। मुंबई में 8-10 लड़कियों का रेप करने आरोप में एक गिरफ्तार, सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर रेप करता था आरोपी मुंबई के कुरार पुलिस ने 45 साल के माहेश रमेश पवार को 8-10 लड़कियों का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने नाबालिग लड़कियों की सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और रेप किया। शिकायत मिलते ही 6 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल किया। एक पीड़ित दिव्यांग भी है, जिसका वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया। 13 दिसंबर को कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक करके आरोपी को पकड़ा। अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है। लेह में 3.4 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं लद्दाख के लेह में मंगलवार रात को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने X पर इसकी जानकारी दी। इसका केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। अभी तक कोई नुकसान या हादसे की खबर नहीं मिली है। इससे पहले मंगलवार तड़के पाकिस्तान में 4.8 तीव्रता का झटका आया था। सोमवार को अफगानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था।