पंजाब में आज (17 दिसंबर) ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों और ब्लॉक समिति की 2,838 सीटों के लिए विजेताओं का फैसला होगा। अभी जिला परिषद की किसी भी सीट पर रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। ब्लॉक समिति में AAP ने 12, अकाली दल ने 2, कांग्रेस ने 2, निर्दलीय ने 1 सीट जीत ली है। काउंटिंग के दौरान मोगा ब्लॉक समिति के दौलतपुर जोन में रोचक स्थिति बन गई। यहां से अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदर्शन सिंह 9 वोट से जीत गए। इस पर AAP उम्मीदवार ने रीकाउंटिंग की मांग कर दी। वोटों की दोबारा गिनती हुई तो अकाली दल की जीत का अंतर 9 से 34 वोट हो गया। फिरोजपुर में पूर्व गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों की पत्नी कुलजीत कौर सेखों जिला परिषद चुनाव में आगे चल रही हैं। जिला परिषद के रुझान ब्लॉक समिति के रुझान… काउंटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स… 196 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए
वोटिंग से पहले ही जिला परिषद और ब्लॉक समिति के 196 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुन लिए गए। इनमें जिला परिषद के 15 उम्मीदवार हैं। तरनतारन में 12 और अमृतसर में 3 उम्मीदवार को निर्विरोध चुनाव गया। जबकि, ब्लॉक समिति में 181 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें तरनतारन में 98, अमृतसर में 63, होशियारपुर में 17, मलेरकोटला में 2 और SBS नगर में 1 शामिल हैं। सभी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हुए हैं। 14 दिसंबर को 40% वोटिंग हुई थी
जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 40 फीसद मतदान हुआ था। इस दौरान 5 जिलों के 16 बूथों पर मतदान कैंसिल किया गया था, क्योंकि कुछ जगह बूथ कैप्चरिंग व प्रिंटिंग से जुड़ी खामियां सामने आई थीं। मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचा था। इसके बाद वहां 16 दिसंबर को दोबारा वोटिंग कराई गई। रिजल्ट के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…