संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को 13वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल चल रहा है। सरकार का फोकस दोनों सदनों में लंबित विधेयकों पर चर्चा और उन्हें पारित करने की प्रक्रिया तेज करने पर रहेगा। आज लोकसभा में ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी (VB-जी राम जी) बिल, 2025’ पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में कांग्रेस सांसद बैठक की, जिसमें सदन में दिनभर की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। इससे पहले लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘VB-जी राम जी बिल, 2025’ पेश किया। वहीं द रिपीलिंग एंड अमेंडमेंट बिल 2025 और ‘सबका बीमा सबकी रक्षा’ (बीमा कानूनों में संशोधन) बिल 2025’ पास हुए। इसके बाद सदन में हंगामा हुआ। आज भी बिल के विरोध में हंगामे की संभावना है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा था कि बिना चर्चा और सलाह के बिल पास न किया जाए, इसे वापस लेकर नया विधेयक लाया जाए। हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती है। संसद से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…