जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लैंडमाइन ब्लास्ट में सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के मुताबिक 13 जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के हवलदार जुबैर अहमद सोमवार को सीमावर्ती जिले के ट्रेहगाम इलाके में पुताहा खान गली में लैंडमाइन ब्लास्ट में घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को द्रुगमूला के एक मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली पुलिस ने डिजिटल फ्रॉड करने वाले गिरोह के 10 ठगों को 7 राज्यों से गिरफ्तार किया दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल डिजिटल फ्रॉड और एक्सटॉर्शन सिंडिकेट का भंडाफोड किया है। इस कार्रवाई में 3 मास्टरमांइड समेत 10 ठगों को 7 राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह देशभर में फैले नेटवर्क के जरिए लोगों को डिजिटल फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का शिकार बना रहा था। गिरोह के खिलाफ इन राज्यों में 61 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। अब तक की जांच में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एक साथ छापेमारी की थी। गिरोह इंटरनेशनल लेवल पर डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन पेमेंट एप्स का फर्जी कॉल्स से फंसाकर वसूली और ठगी करता था। अहमदाबाद में छात्र की हत्या के 4 महीने बाद गुजरात सरकार ने प्राइवेट स्कूल का मैनेजमेंट अपने हाथ में लिया गुजरात सरकार ने अहमदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल का मैनेजमेंट अपने हाथ में ले लिया है, क्योंकि उस पर कानूनों के उल्लंघन का आरोप है। यह घटना क्लास 10 के एक छात्र की एक साथी छात्र के चाकू मारकर हत्या किए जाने के लगभग चार महीने बाद हुई है। राज्य शिक्षा विभाग ने सोमवार को जारी एक नोटिफिकेशन में शहर के खोखरा इलाके में स्थित सेवंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल को अपने हाथ में लेने का फैसला लिया। अधिकारियों ने पाया कि संस्थान ने विभिन्न शिक्षा कानूनों का बार-बार उल्लंघन किया है। दिल्ली के जाफराबाद में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान नहीं दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार सुबह दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की सूचना रात करीब 1:40 बजे मिली थी। मृतकों की पहचान जाफराबाद निवासी 31 साल के फैजल और उसके 33 साल के भाई नदीम के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक युवक मृत अवस्था में मिला, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, नदीम को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं, ताकि घटनाक्रम की कड़ी जोड़ी जा सके। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए कई टीमें बनाई हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। केरल हाईकोर्ट बोला- दूसरी शादी टूटने के सबूत पर ही पूर्व पति से निकाह वैध केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि मुस्लिम महिला की अपने पूर्व पति से दोबारा शादी तभी वैध मानी जाएगी, जब उसकी दूसरी शादी का पूरा होना और फिर उसका टूटना साबित हो। कोर्ट ने यह फैसला एक मुस्लिम पुरुष की याचिका पर सुनाया। याचिकाकर्ता और उसकी पहली पत्नी की शादी तीन साल चली थी। इसके बाद तलाक हो गया। प्रतिवादी महिला ने दावा किया कि उसने किसी और से दूसरी शादी की थी, जो टूट गई। कोर्ट ने कहा कि जब तक महिला दूसरी शादी के टूटने को साबित नहीं करती, तब तक याचिकाकर्ता से दोबारा शादी की कानूनी मान्यता नहीं हो सकती।