छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में सीआरपीएफ की COBRA यूनिट के दो जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई। STF, DRG और CoBRA की संयुक्त टीम जंगल इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी, तभी पहले से लगाए गए IED में विस्फोट हो गया। धमाके में दोनों जवानों को चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई गई है। आज की बाकी बड़ी खबरें… रिटायर्ड IAS राजकुमार गोयल बने देश के मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ रिटायर्ड IAS अधिकारी राज कुमार गोयल देश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) बन गए। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल ने उनके नाम की सिफारिश की थी। गोयल अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) कैडर के 1990 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वे इसी साल 31 अगस्त को कानून और न्याय मंत्रालय के अधीन न्याय विभाग के सचिव के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में कार्य किया है। वे केंद्र और जम्मू और कश्मीर में महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। संगीता बरुआ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं, 68 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ
वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोती रविवार (14 दिसंबर) को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं।
PCI के 68 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ हुआ है कि किसी महिला पत्रकार को कमान मिली है। PCI का गठन 20 दिसंबर 1957 को हुआ था।
PCI चुनाव के रिजल्ट रविवार को आए। मतदान शनिवार को हुआ था। चुनाव में संगीता की टीम ने सभी पदाधिकारियों और प्रबंध समिति की सीटों पर जीत दर्ज की। 21-0 से क्लीन स्वीप किया। संगीता को 1,019 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी अतुल मिश्रा और अरुण शर्मा को क्रमशः 129 और 89 वोट प्राप्त हुए।
इस चुनाव में अफज़ल इमाम क्लब के महासचिव चुने गए, जबकि जतिन गांधी उपाध्यक्ष बने। अदिति राजपूत (कोषाध्यक्ष) और पीआर सुनील (संयुक्त सचिव) निर्विरोध निर्वाचित हुए। शिवसेना (यूबीटी) नेता तेजस्वी घोसालकर भाजपा में शामिल; ठाकरे परिवार की करीबी मानी जाती थीं पूर्व बीएमसी पार्षद और शिवसेना (यूबीटी) नेता तेजस्वी घोसालकर ने सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिवंगत शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की पत्नी तेजस्वी घोसालकर परिवार से आती हैं, जिनका दहिसर और मगाठाणे जैसे इलाकों में मजबूत राजनीतिक प्रभाव है।
बीएमसी चुनाव से पहले उनका शिवसेना (यूबीटी) छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेजस्वी के भाजपा जॉइन करने से पार्टी को फायदा मिल सकता है। तेजस्वी के ससुर, शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के ठाकरे परिवार से लंबे समय से राजनीतिक संबंध रहे हैं, जो बालासाहेब ठाकरे के दौर से चले आ रहे हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी आज जम्मू स्पेशल NIA कोर्ट में पहलगाम आतंकी हमले के मामले में चार्जशीट पेश करेगी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 लोगों, जिनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे, उन्हें मार दिया था। NIA की जांच में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में तीन आतंकवादियों का हाथ सामने आया था। NIA ने तीन आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने आतंकवादियों को खाना, रहने की जगह और लॉजिस्टिकल सहायता प्रदान की थी। गिरफ्तार किए गए दोनों बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के बशीर अहमद जोथर ने तीनों हमलावरों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में बताई, जो प्रतिबंधित संगठन लश्कर से जुड़े थे। 28 जुलाई को श्रीनगर के बाहरी इलाके में ऑपरेशन महादेव कोड-नाम वाले मुठभेड़ में मारे गए तीन LeT आतंकवादी हमले के बाद से दाचीगाम-हरवान जंगल बेल्ट में छिपे हुए थे। महाराष्ट्र के लातूर में कार के अंदर युवक का जला हुआ शव मिला, बोरे में बंधा था महाराष्ट्र के लातूर जिले में रविवार को एक जली हुई कार के अंदर एक युवक का शव मिला। शव बोरे में बंधा हुआ था। मृतक की पहचान औसा टांडा निवासी गणेश चव्हाण के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने चव्हाण को बोरे में भरकर कार की सीट पर बैठाया और इसके बाद वाहन में आग लगा दी। गणेश चव्हाण ICICI बैंक में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता था। पुलिस ने मौके पर प्राथमिक जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों के अनुसार, रविवार को वे गणेश से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। तलाश के दौरान उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि वनवाड़ा रोड पर एक कार में आग लगी है। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। आग बुझाने के बाद कार के अंदर जला हुआ शव मिला। शव पूरी तरह झुलस चुका था। मौके पर मेडिकल अधिकारियों को बुलाया गया। पोस्टमॉर्टम कराया गया है और आगे की जांच जारी है। गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: जमीन के असली मालिक और सरपंच से पूछताछ गोवा के अर्पोरा स्थित नाइटक्लब में 6 दिसंबर को हुए भीषण अग्निकांड को लेकर जांच और कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में गठित मजिस्ट्रियल जांच समिति ने जमीन के मूल मालिक प्रदीप घाड़ी आमोनकर और अर्पोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर से लंबी पूछताछ की है। जिला मजिस्ट्रेट अंकित यादव की अध्यक्षता वाली समिति ने आमोनकर से करीब 7 घंटे तक सवाल-जवाब किए। उनके वकील ने बताया कि जांच काफी गहन रही और समिति यह जानना चाहती थी कि यह हादसा आखिर क्यों हुआ? सरपंच रोशन रेडकर ने भी समिति के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच समिति को सारी जानकारी दी है। रेडकर इस मामले में पहले ही अग्रिम जमानत ले चुके हैं। मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की दया याचिका खारिज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो साल बच्ची से दुष्कर्म, हत्या के दोषी की दया याचिका 6 नवंबर को खारिज कर दी है। महाराष्ट्र के रवि घुमारे ने साल 2012 में वारदात को अंजाम दिया था। राष्ट्रपति बनने के बाद यह तीसरी दया याचिका है, जिसे उन्होंने खारिज किया है। सुप्रीम कोर्ट ने 3 अक्टूबर 2019 को उसकी सजा बरकरार र हुए रखी।