दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को 2020 दिल्ली दंगे केस में मुख्य आरोपी उमर खालिद को अंतरिम जमानत दी है। उमर 16 से 29 दिसंबर के बीच बहन की शादी में शामिल होंगे। दरअसल दिल्ली में फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 23 से 26 फरवरी तक हिंसा भड़क गई थी। जिसमें 53 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस का दावा है कि यह सुनियोजित साजिश थी, जिसमें चक्का जाम और हिंसा की योजना बनी। इसमें उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा समेत सात लोग मुख्य आरोपी हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… मदुरै की तिरुप्परंकुंदरम पहाड़ी की दरगाह को बम की धमकी, अफवाह निकली तमिलनाडु के मदुरै में तिरुप्परंकुंदरम पहाड़ी पर स्थित दरगाह को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। पुलिस ने तुरंत मामले में जांच की लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, ईमेल मिलने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया और दरगाह के अंदर व आसपास के पूरे इलाके की जांच की गई। यह दरगाह मदुरै क्षेत्र का एक अहम धार्मिक स्थल है और यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हाल के समय में इस पहाड़ी इलाके को लेकर कानून-व्यवस्था और धार्मिक माहौल को लेकर चर्चा बनी रही है, इसलिए पुलिस ऐसे किसी भी अलर्ट को गंभीरता से लेकर तुरंत जांच कर रही है। गुजरात में निर्भया कांड का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, रेप में नाकाम रहने पर बच्ची के गुप्तांग में रॉड डाल दी थी गुजरात में राजकोट में बीते मंगलवार को निर्भया कांड जैसी वारदात सामने आई थी। पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन यानी कि बुधवार को पुलिस आरोपी रामसिंह को घटनास्थल पर ले गई, जहां उसने पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की फायरिंग में एक गोली रामसिंह के पैर में लगी। आरोपी को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची के गुप्तांग में रॉड डाल दी थी
आरोपी रामसिंह ने राजकोट जिले का कानपुर गांव में छह साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश की थी। नाकाम रहने पर उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड डाल दी। बच्ची को राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ के बाद रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। वीजा नियम तोड़ने वाले चीनी नागरिक को भारत से हांगकांग डिपोर्ट किया गया चीनी नागरिक हु कॉन्गताई को वीजा नियम तोड़ने के कारण भारत से हांगकांग वापस डिपोर्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कॉन्गताई 19 नवंबर को टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, लेकिन तय जगहों की जगह वो पहले लेह और फिर श्रीनगर पहुंचा। श्रीनगर में वह संवेदनशील जगहों पर गया। वहां की तस्वीरें खीचीं। उसके पास इसकी परमिशन नहीं थी। साथ ही लेह एयरपोर्ट पर उसने जरूरी रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया था। उसे 1 दिसंबर को श्रीनगर आने पर पकड़ा गया था। 10 दिसंबर को दिल्ली से हांगकांग के लिए डिपोर्ट कर दिया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर ₹45 करोड़ की ड्रग्स, सोना और हीरे जब्त, 12 गिरफ्तार मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ₹45 करोड़ की ड्रग्स, सोना और हीरे जब्त किए हैं। इनकी तस्करी कर रहे 12 यात्रियों को गिरफ्तार भी किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये जब्ती एयरपोर्ट पर 3 से 10 दिसंबर के बीच चलाए गए अभियान के दौरान की गई। इनमें 9 यात्रियों के पास से 37.26 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। आरोपियों ने ट्रॉली बैग के अंदर गांजा छिपाया गया था, जिन पर दूसरी उड़ान के बैगेज टैग लगे थे। अन्य मामलों में, ड्रग्स को इमली के टुकड़ों के अंदर छिपाया गया था। ये सभी यात्री बैंकॉक से अलग-अलग फ्लाइट्स में आए थे। एक अन्य ऑपरेशन में, अधिकारियों ने बैंकॉक से आए तीन यात्रियों से 6 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने चार यात्रियों से 1.51 करोड़ का सोना और एक अन्य व्यक्ति से 87.75 लाख के हीरे भी जब्त किए और तस्करी के आरोप में मामले दर्ज किए। महाराष्ट्र के ठाणे में टेरर फंडिंग मामले में ED और ATS ने छापेमारी की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में टेरर फंडिंग के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने गुरुवार को छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी क्षेत्र के पाडघा में कई संदिग्धों के ठिकानों की सुबह से तलाशी ली गई। ED ने संदिग्ध पैसे लेनदेन के मामले में पूछताछ भी की। यह कार्रवाई पाडघा के बोरीवली गांव में ATS की पहले की गई कुछ कार्रवाइयों पर आधारित थी। ATS पूरे मामले की जांच में ED की मदद कर रही है। इसी साल जून में, ATS ने ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर पाडघा के बोरीवली में प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के पूर्व सदस्य साकिब नाचन सहित 22 लोगों के आवासों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। ATS ने 19 मोबाइल फोन और कट्टरपंथ से जुड़े आपत्तिजनक सामान और दस्तावेज जब्त किए थे। दो साल पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी कुछ आतंकी गतिविधियों के सिलसिले में पाडघा में छापेमारी की थी। NIA ने पाडघा से साकिब नाचन को गिरफ्तार किया था। जून में दिल्ली के एक अस्पताल में साकिब की मौत हो गई थी। गुवाहाटी के कॉम्प्लेक्स में लगी आग 33 घंटे बाद भी नहीं बुझी गुवाहाटी के स्वागता स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह 10 बजे आग लगी थी। जो 33 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं बुझ सकती है। 25 से ज्यादा फायर टेंडर और कई एजेंसियां आग बुझाने में जुटी हैं। आग दूसरी मंजिल के गोदाम से शुरू हुई और अब छठी मंजिल तक फैल चुकी है। ASDMA ने बताया कि क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंधेरी इलाके में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया, 9 गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-8 ने अंधेरी में चल रहे दो अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया, जो चोरी किए गए डेटा और VOIP सिस्टम का इस्तेमाल कर खुद को ई-कॉमर्स कंपनी के प्रतिनिधि और DEA अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगते थे। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब ₹4.72 लाख मूल्य के इक्विमेंट जब्त किए हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कॉल सेंटर के कर्मचारी अमेरिकी नागरिकों को धमकाकर, फर्जी कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर और भुगतान वसूली के झूठे आरोप लगाकर ठगी करते थे। मामले में BNS और टेलिकम्युकेशन एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली में ₹3.5 करोड़ के पुराने नोट बरामद, चार लोग गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने 3.5 करोड़ कीमत के 500 और 1000 के पुराने नोट जब्त किए हैं। साथ ही 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर अवैध एक्सचेंज रैकेट में शामिल इन लोगों को शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 4 के पास से अरेस्ट किया गया। उनकी दो गाड़ियों को भी जब्त हुई हैं। पुछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन पुराने नोटों को रिजर्व बैंक में बदलवाने का झूठा दावा कर लोगों से कुछ प्रतिशत कीमत पर खरीदते थे। अधिकारियों के मुताबिक यह मामला धोखाधड़ी, साजिश और Specified Bank Notes Act के उल्लंघन का है। 21 महीने की उम्र में वेदा ने 100 मीटर तैराकी पूरी की, रिकॉर्ड बनाया महाराष्ट्र के रत्नागिरी की वेदा परेश सरफरे ने सिर्फ 1 साल 9 महीने और 10 दिन की उम्र में 100 मीटर तैराकी पूरी कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है। वेदा ने रत्नागिरी के म्युनिसिपल स्विमिंग पूल में 25 मीटर के चार लैप्स सिर्फ 10 मिनट 8 सेकंड में पूरे किए। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी है। ईडी ने रिलायंस इंफ्रा के 13 बैंक खाते जब्त किए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आर-इंफ्रा) के 13 बैंक अकाउंट जब्त कर लिए हैं। इन खातों में कुल 54.82 करोड़ रुपए जमा थे। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में की गई है। ईडी ने बुधवार को बताया कि आर-इंफ्रा ने अपने स्पेशल पर्पज व्हीकल्स (एसपीवीज) के जरिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से मिले प्रोजेक्ट्स के फंड को शेल कंपनियों के जरिए विदेश भेजा। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी ने फर्जी सब-कॉन्ट्रैक्टिंग के नाम पर मुंबई की शेल कंपनियों को पैसा ट्रांसफर किया। ईडी ने पिछले महीने इस मामले में अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए।