कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को X पर एक पोस्ट में वीर सावरकर अवॉर्ड को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा- मैं ये अवॉर्ड लेने नहीं जा रहा हूं। मुझे इसके बारे में केरल में रहते हुए मीडिया रिपोर्ट्स से ही जानकारी मिली। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आयोजकों ने बिना पूछे मेरा नाम घोषित किया है। ऐसे में दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, अवॉर्ड देने वाले NGO ने थरूर के दावे को गलत बताया। दि हिंगरेज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (HRDS) इंडिया के संस्थापक अजी कृष्णन ने दावा किया कि वे एक महीने पहले थरूर से उनके घर पर मिले थे। थरूर ने अवॉर्ड स्वीकार करने की सहमति दी थी। दो हफ्ते पहले भी जूरी चेयरमैन रवि कांत ने उनसे मुलाकात की थी। दरअसल, बुधवार को दिल्ली में ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025’ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेता शशि थरूर को भी ये अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। थरूर ने कहा- NGO का बर्ताव गैर जिम्मेदाराना शशि थरूर के कहा कि NGO का ये बर्ताव गैर-जिम्मेदाराना है। वे उन्होंने X पर लिखा कि तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात पहले ही स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कुछ मीडिया संस्थान उनसे वही सवाल पूछ रहे हैं, इसलिए वे यह बयान फिर से जारी कर रहे हैं ताकि स्थिति बिल्कुल साफ हो जाए। NGO ने कहा- थरूर को कोई दिक्कत नहीं थी HRDS के फाउंडर सेक्रेटरी ने कहा कि थरूर सावरकर के नाम पर शुरू किए गए अवॉर्ड को पाने वाले दूसरे लोगों के बारे में जानना चाहते थे। हमने वह जानकारी भी शेयर की। उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी, और वह अवॉर्ड लेने और इवेंट में आने के लिए मान गए थे। अभी तक, हमें थरूर से कोई खबर नहीं मिली है कि वह इवेंट में नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि थरूर को उनके ग्लोबल क्रेडेंशियल्स की वजह से अवॉर्ड के लिए चुना गया था। थरूर ने हमेशा भारत को रिप्रेसेंट किया है। हाल ही में, उन्हें रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में स्टेट डिनर में बुलाया गया था। ब्रिटिश कॉलोनियलिज्म पर उनकी बातें इंस्पायरिंग हैं। —————– शशि थरूर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… थरूर बोले- रूसी डेलिगेशन से बात करके मजा आया:कहा- कल पुतिन के लिए आयोजित डिनर में शामिल हुआ; राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को बताया कि 5 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए आयोजित डिनर में शामिल हुआ था। वहां का माहौल बहुत अच्छा और दिलचस्प था। रूसी डेलिगेशन के साथ बातचीत करके मजा आ गया। थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इस डिनर में लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं मिला था। पूरी खबर पढ़ें… शशि थरूर ने मैरिटल रेप को अपराध बनाने को कहा:लोकसभा में प्राइवेट बिल पेश; राज्यसभा में संविधान प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी शब्द हटाने का बिल लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीन प्राइवेट मेंबर बिल पेश किए। एक बिल में मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग की गई है। वहीं दो अन्य बिल राज्यों के पुनर्गठन, कामकाजी लोगों के काम के घंटे और मानसिक सेहत से जुड़ा है। थरूर ने मैरिटल रेप को लेकर कहा कि “शादी किसी भी तरह हिंसा का लाइसेंस नहीं है। पत्नी की सहमति हर स्थिति में जरूरी है।” पूरी खबर पढ़ें…