संसद के शीतकालीन सत्र के 8वें दिन बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही जारी है। लोकसभा में चुनाव सुधार और SIR पर चर्चा जारी है। भाजपा सांसद कंगना रनोट ने कहा विपक्ष EVM हैक करने की बात करता है ये भूल गए हैं कि PM नरेंद्र मोदी दिलों को हैक करते हैं।वहीं सपा की डिंपल यादव ने कहा कि सरकार SIR के जरिए NRC लागू कर रही है। मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा हुई थी। इस दौरान कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने हिस्सा लिया और आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा जारी है। कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि हमने गृह मंत्री और अन्य वक्ताओं को सुना।चले थे हिस्टोरियन बनने, बन गए डिस्टोरियन। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल इन सभी लोगों पर आप तुष्टिकरण का आरोप लगा रहे हैं। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने खुद इंटरव्यू में कहा था कि हमने सीडब्ल्यूसी में वंदे मातरम् की कुछ पंक्तियों को नेशनल एंथम घोषित करने की मांग की है। 8 दिसंबर- लोकसभा में विपक्ष ने SIR पर सरकार को घेरा चर्चा की शुरूआत कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि देश के 12 राज्यों में किया जा रहा SIR गैरकानूनी है। संविधान में पूरे राज्य में एक साथ SIR को लेकर कोई कानून नहीं है, इसे तत्काल रोकें। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग मिलकर SIR के बहाने अंदर ही अंदर NRC वाला काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यूपी के सीएम कह रहे हैं कि हम डिटेंशन सेंटर बना रहे हैं। जो ये खुलकर नहीं कर सकते हैं वो SIR के बहाने कर रहे हैं। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि एसआईआर वोट डिलीट करने का टूल बनकर रह गया है। चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करने की अथॉरिटी नहीं है। चुनाव आयोग कह रहा है कि पांच लाख वोटर डिलीट, छह लाख वोटर डिलीट और बीजेपी जश्न मना रही है। लोकसभा-राज्यसभा में कार्यवाही से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….