गुजरात में राजकोट जिले के अटकोट में निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है। आरोपी ने छह साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड डाल दी। बच्ची को राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद रामसिंह तेरसिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास दाहोद जिले का एक मजदूर परिवार अटकोट थाना अंतर्गत एक गांव के पास खेत में मजदूरी करता है। 4 दिसंबर को जब परिवार खेत में काम कर रहा था, तब उनकी छह साल, आठ महीने की बेटी वहीं खेल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब बच्ची चीखी तो उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड जैसा धारदार हथियार डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लहूलुहान बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। जब परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, तो वह पास में ही खून से लथपथ मिली। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत राजकोट के अस्पताल ले गए। बच्ची का फिलहाल इलाज चल रहा है। 10 टीमें बनाकर 100 संदिग्धों से पूछताछ राजकोट ग्रामीण एसपी विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। साथ ही 10 टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की गई। फिर करीब 10 आरोपियों को बाल विशेषज्ञ के साथ बच्ची के सामने पेश किया गया, जहां बच्ची ने मुख्य आरोपी 30 वर्षीय रामसिंह तेरसिंह की पहचान की, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुजरात के अटकोट में राजमिस्त्री का काम करता है। उसके एक बेटी और दो बेटे हैं। आरोपी को घटना वाले खेत के बगल वाले खेत से पकड़ा गया है। क्या है निर्भया कांड दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को 6 लोगों ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया था। उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी थी। हालत गंभीर होने पर 27 दिसंबर को निर्भया को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया जहां 29 दिसंबर को माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। निर्भया के साथ गैंगरेप और हत्या के दोषी चार लोगों- मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को 20 मार्च को साल 2020 में दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। वहीं एक दोषी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में ही आत्महत्या कर ली थी। छठा आरोपी घटना के दौरान नाबालिग था। साल 2015 में उसे रिहा कर दिया गया था। ये खबर भी पढ़ें:
गोवा क्लब अग्निकांड- चेन के दूसरे क्लब पर बुलडोजर चला:थाईलैंड भागे दोनों मालिक, इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ गोवा के अरपोरा गांव में ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में 6 दिसंबर की देर रात लगी आग के बाद मंगलवार को चेन के दूसरे क्लब पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की। गोवा के CM प्रमोद सावंत ने वागाटोर में सौरभ और गौरव लूथरा की रोमियो लेन बीच शैक को गिराने का आदेश दिया था। पढ़ें पूरी खबर…