उत्तर भारत में शीतलहर का असर जारी है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। MP के ज्यादातर शहरों में रविवार को पारा 10°C से नीचे रहा। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में शीतलहर चली। इंदौर में सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां रविवार रात को 5.7°C तापमान रहा। इससे पहले 24 दिसंबर 2015 को इंदौर में सबसे कम तापमान 7°C रिकॉर्ड हुआ था। यूपी के 20 जिलों में सोमवार को इस सीजन पहली बार घना कोहरा देखने को मिला। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 5.5°C डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। रविवार को अमरनाथ यात्रा बेस कैंप माइनस 4.3°C डिग्री तापमान के साथ जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडी जगह रही। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर हल्की बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… उत्तराखंड : बद्रीनाथ में तापमान माइनस 14°C, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में सोमवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी बर्फबारी हो सकती है। इससे सर्दी और तेज हो सकती है। केदारनाथ में रविवार को तापमान माइनस 17 डिग्री और बद्रीनाथ में माइनस 14 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : शेखपुरा में पारा 8°C पहुंचा, पूरे राज्य में शीतलहर का अलर्ट; 30km की रफ्तार से चलेंगी सर्द हवाएं बिहार में सर्दी लगातार बढ़ रही है। राज्य के शेखपुरा जिले में रविवार को सबसे कम तापमान, 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। बेतिया और पटना में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान, 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सर्द हवाओं से रात के तापमान में गिरावट होगी। इससे सर्दी और बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : बादलों ने सर्द हवाओं की रफ्तार रोकी, तापमान 3 डिग्री तक बढ़ा; अगले एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के बादलों की आवाजाही ने सर्द हवाओं की रफ्तार कमजोर हो गई है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो हुई है। कई इलाकों में सर्दी कम हो गई है। रविवार को चित्तौड़गढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीकर, फलोदी, चूरू में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश : भोपाल में 3 दिन से शीतलहर, पारा 7 डिग्री; बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी; इंदौर समेत 4 शहरों में आज कोल्ड डे मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है। भोपाल में पिछले 3 दिन से शीतलहर चल रही है। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के कई शहरों में कोल्ड डे (ठंडा दिन) की स्थिति है। सोमवार को इंदौर, शाजापुर, धार-नरसिंहपुर में कोल्ड डे और भोपाल में शीतलहर का अलर्ट है। रविवार रात भोपाल में पारा 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश : 25 शहरों में 10 डिग्री से नीचे गिरा तापमान; ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में छाएगा घना कोहरा हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार को 25 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। कुकुमसैरी में माइनस 5.9 डिग्री और ताबो में 2.7 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में मौसम खराब रहेगा। मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना और सोलन के निचले इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…