चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो संकट के बीच अब ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर के ऑफिस में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जहां पैसेंजर टिकट रिफंड, री-शेड्यूलिंग, बैगेज और फ्लाइट अपडेट्स की जानकारी ले सकेंगे। यह फैसला रविवार को हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद लिया गया, जिसमें पंजाब एविएशन डिपार्टमेंट, CHIAL, CISF और इंडिगो के अधिकारी मौजूद थे। हर एयरलाइन के लिए अलग-अलग संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। तय हुआ है कि अब कैंसिल होने वाली फ्लाइट की सूचना पैसेंजर को 10 घंटे पहले दी जाएगी। हालांकि स्थिति सामान्य होने में अभी दो महीने लग सकते हैं। आज भी इंडिगो ने 5 फ्लाइटें रद्द कीं। कंट्रोल रूम में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी एयरलाइंस के अलग-अलग संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। इंडिगो के लिए 92899-38532, एयर इंडिया के लिए 8800197833 और 0172-2242201, एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए 92055-08549, एलायंस एयर के लिए 98184-28648 जबकि ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर (DTM) का नंबर 95010-15832 जारी किया गया है। स्थिति में सुधार, केवल 18 फ्लाइट्स कैंसिल
इंडिगो की फ्लाइटें अभी तक पूरी तरह से चलना शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन पहले से स्थिति में सुधार जरूर हुआ है। शुक्रवार को 18 फ्लाइटें कैंसिल हुई थीं। जबकि गुरुवार को 35 उड़ानें प्रभावित हुई थी। जिन लोगों की फ्लाइट कैंसिल हो रही थीं, वह एयरपोर्ट पहुंचकर परेशानी उठा रहे थे। इसका फायदा टैक्सी व अन्य ऑपरेटर भी उठा रहे थे। लेकिन अब कंपनी की ओर से यात्रियों को अन्य फ्लाइटों में री-शेड्यूल कर भेजना शुरू कर दिया गया है। हालांकि कुछ फ्लाइटें अभी भी शुरू नहीं हुई हैं। ओवर चार्जिंग की नहीं आई कोई शिकायत
जैसे ही यह एयरपोर्ट पर इंडिगो के ऑपरेशनल सिस्टम में दिक्कत आई थी। उसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक टास्क फोर्स गठित की। इसमें कंपनी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी शामिल थे। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी के सीईओ अजय वर्मा ने कहा कि हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ओवर चार्जिंग या किसी तरह की कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है। कोशिश यही है लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। यात्रियों को पहले कैंसिलेशन के मैसेज भेजे
CEO अजय वर्मा ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। जो फ्लाइटें कैंसिल हुईं, उनके बारे में यात्रियों को पहले ही मैसेज भेज दिए गए थे, इस वजह से उन्हें एयरपोर्ट नहीं आना पड़ा। जो यात्री एयरपोर्ट पर आ गए, उन्हें बैठने से लेकर मेडिकल तक सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं, सोमवार तक स्थिति सुधर जाएगी। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…