कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने रविवार को सामूहिक गीता पाठ में हिस्सा लिया। इसका आयोजन सनातन संस्कृति संसद ने किया। इसका मकसद गीता के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाना है।कार्यक्रम से पहले भाजपा नेताओं ने भी तैयारी में भाग लिया। दिलीप घोष ने इसे हिन्दुओं के जागरण का प्रतीक बताया। सांसद सुकांत मजूमदार ने शनिवार को श्रद्धालुओं को खाना खिलाया। पद्मश्री कार्तिक महाराज ने कहा- गीता हिंदुओं का सबसे पवित्र ग्रंथ है, यह सभी को एकजुट करती है।देशभर के संत इस आयोजन में शामिल हुए। आज की अन्य बड़ी खबरें… आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे पर पीएम ने कहा- देश की रक्षा करने वालों का दिल से शुक्रिया आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे पर पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में पीएम को सेना के अधिकारी झंडा लगाते दिख रहे हैं। पीएम ने X पर लिखा- आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे पर, हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जो बिना किसी डर के हमारे देश की रक्षा करते हैं। उनका अनुशासन, पक्का इरादा और जज्बा हमारे लोगों की रक्षा करता है और हमारे देश को मज़बूत करता है। उनका कमिटमेंट हमारे देश के लिए ड्यूटी, अनुशासन और समर्पण का एक मजबूत उदाहरण है। आइए हम भी आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे फंड में योगदान दें। केरल के कोल्लम में झील के किनारे आग लगी; 10 से ज्यादा नावें जलकर खाक केरल के कोल्लम में शनिवार देर रात अष्टमुडी झील के किनारे बने बोट एंकरिंग पॉइंट पर आग लग गई। इससे 10 से ज्यादा नावें जलकर खाक हो गईं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर फोर्स की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगते ही नावों पर रखे गैस सिलेंडर फट गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। जिन नावों को नुकसान हुआ, उनमें से कई कोलाचल और पूवर के मछुआरों की बताई जा रही हैं। दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालों पर ₹7 करोड़ जुर्माना, इनमें सरकारी एजेंसियां भी; 556 नोटिस दिए, 48 निर्माण स्थल बंद दिल्ली सरकार ने प्रदूषण फैलाने वाली सरकारी एजेंसियों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने 1,756 निर्माण साइट्स के निरीक्षण किए और 556 नोटिस जारी कर 7 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही 48 निर्माण स्थलों को बंद किया गया। अमित शाह ने गुजरात के वाव-थराद में बायो-CNG और फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन किया केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के वाव-थराद में बनास डेयरी के नए बायो-CNG और फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उन्होंने 150 टन पाउडर प्लांट का शिलान्यास भी किया। अमित शाह ने कहा कि गलबाभाई नानजीभाई पटेल द्वारा शुरू की गई बनास डेयरी का सफर आज 24 हजार करोड़ रुपए के टर्नओवर तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा- देश की कई बड़ी कंपनियां इतने बड़े स्तर तक पहुंचने में वर्षों लगाती हैं, लेकिन बनासकांठा की महिलाओं और किसानों ने यह उपलब्धि मिलकर हासिल की। शाह ने बताया कि जनवरी में देशभर की लगभग 250 डेयरियों के चेयरमैन और एमडी बनासकांठा का दौरा करेंगे ताकि यहां हुए सहकारिता मॉडल को देख सकें। लोकसभा में वंदे मातरम् पर खास चर्चा, कांग्रेस से प्रियंका गांधी समेत 8 सांसद बोलेंगे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं सालगिरह के मौके पर 8 दिसंबर को संसद में इस पर खास चर्चा होगी। चर्चा पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे शुरू करेंगे। कांग्रेस ने शनिवार को इस चर्चा में शामिल होने वाले आठ सांसदों के नाम की घोषणा की। ये नेता गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा, बिमोल अकोईजम, प्रणीति शिंदे, प्रशांत पडोले, चमाला रेड्डी और ज्योत्सना महंत हैं। महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की को किडनैप कर रेप किया, मुख्य आरोपी और 2 कैफे मालिक गिरफ्तार महाराष्ट्र के लातूर में एक 18 साल के युवक को नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह घटना 4 दिसंबर को एक कैफे में हुई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कुछ घंटों में लड़की को ढूंढ लिया और मुख्य आरोपी रिहान गुलाब शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस कैफे के दो मालिकों को भी पकड़ा है, जहां यह अपराध हुआ। इस मामले में BNS, POCSO और अत्याचार निवारण एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।