पंजाब में किसान आज रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। इसके ऐलान का पता चलते ही पुलिस शुक्रवार तड़के ही किसान नेताओं के घर पहुंच गई। कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। किसान नेता दिलबाग सिंह, मक्खन सिंह और सुखदेव मगली जैसे नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। इसके बाद भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा- पुलिस ने रात से ही रेड शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान मोदी सरकार का दूसरा चेहरा है। बिजली बोर्ड को प्राइवेट किया जा रहा है और सरकारी जमीनें निजी हाथ में चले जाएंगी। गरीब लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। 90 फीसदी गरीबों की बिजली बंद हो जाएगी। किसानों की तरफ से लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत 19 जिलों में 26 जगहों पर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया जाएगा। किसानों का प्रदर्शन दोपहर 1 से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए होगा। किसानों के प्रदर्शन से इन 2 घंटों के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किल आ सकती है। हालांकि किसानों की तरफ से हाईवेज पर जाम या प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। फिरोजपुर मंडल के सीनियर DCM परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेनों के टाइम टेबल पर पूरी नजर रखी जा रही है। किसानों के प्रदर्शन से प्रभावित होने वाली ट्रेनों की लिस्ट थोड़ी देर में जारी कर दी जाएगी। जानिए, कहां-कहां रेलवे ट्रैक होंगे जाम… प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…