कासगंज में सपा नेता की शादी में डीजे दोबारा न चालू करने पर उनका ही चचेरा साला भड़क गया। गुस्से में इको कार में बैठा, फिर अचानक गाड़ी स्टार्ट करके फुल एक्सिलरेटर दबा दिया। उसने कार 5 बारातियों पर चढ़ा दी, फिर कार को बैक कर दो बार और रौंद दिया। घटना में दूल्हे के ताऊ, चाचा और मौसा की मौत हो गई। 2 बाराती घायल हो गए। आरोपी कौशल अपने पिता को कार में बैठाकर फरार हो गया। बारातियों ने घायलों को पहले अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। आरोपी मृतक चाचा के बेटे का साला है। दूल्हा मुलायम सिंह कासगंज के यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष है। घटना कादरगंज रोड के जेडएस पैलेस गेस्ट हाउस के बाहर बुधवार रात हुई। इसका CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि टक्कर के बाद एक युवक कार में फंस गया और करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। लेकिन आरोपी ने कार धीमी नहीं की। पीछे-पीछे दौड़ते हुए लोग पहुंचे और युवक को उठाया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… विकास यादव गंजडुंडवारा के नगला मंशा गांव के रहने वाले हैं। उनकी शादी फर्रुखाबाद के कायमगंज की दीक्षा यादव से तय हुई थी। बुधवार को कादरगंज रोड के जेडएस पैलेस गेस्ट हाउस में प्रोग्राम हुआ। बुधवार शाम आठ बजे बारात पहुंची। शादी में बाराती नाचते-गाते मंडप में पहुंचे। रात 2 बजे शादी की रस्में पूरी हुईं। रात 3 बजे तक बाराती डीजे पर डांस करते रहे। शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे का चचेरा साला, एटा निवासी कौशल यादव अपने पिता रामचंद्र के साथ आया था। वह भी डीजे पर डांस कर रहा था, तभी दूल्हे के घरवालों ने डीजे बंद करवा दिया। वह दोबारा डीजे चालू करने को कहने लगा तो उसका दूल्हे के घरवालों से विवाद हो गया। इसके बाद कौशल पिता रामचंद्र, साथी रमन और प्रदीप के साथ गेस्ट हाउस से बाहर आ गया। पहले टक्कर मारी, फिर दो बार रौंदकर भागा
इसके बाद दूल्हे के परिवार वाले भी उसे मनाने बाहर आ गए। यहां कौशल से फिर विवाद होने लगा। गुस्से में आकर कौशल कार में बैठ गया। बाहर खड़े बारातियों पर कार चढ़ा दी। इसमें दूल्हे के ताऊ सुरेश चंद्र (55), चाचा गिरीश चंद्र (48) और मौसा बदायूं के नगला सामंती निवासी ब्रजेश (42) समेत पांच लोग घायल हो गए। कौशल के ऊपर इतना गुस्सा सवार था कि वह इतना करने के बाद भी नहीं माना। उसने कार को दोबारा बैक किया। पांचों लोगों को को फिर से रौंद दिया। उसने ऐसा दो बार किया। इसके बाद वह कार लेकर भाग निकला। घायलों को पहले गंजडुंडवारा सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पांचों को जिला चिकित्सालय कासगंज भेजा गया। यहां मौसा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, चाचा और ताऊ को डॉक्टरों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। रास्ते में ही चाचा ने दम तोड़ दिया। शादी की खुशियां मातम में बदलीं
ताऊ सुरेश चंद्र की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। कार से 5 रिश्तेदारों के कुचले जाने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा-दुल्हन रोने लगे। गांव पास होने की वजह से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। मरने वाले सभी खेती-किसानी करके परिवार चलाते थे। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर शादी में विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने लोगों पर कार चढ़ा दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। ————————— ये खबर भी पढ़ें… बरेली में बुलडोजर एक्शन पर SC की रोक:7 दिन का वक्त दिया; सपा नेता बोले- जुल्म की इंतिहा हो रही बरेली में बुलडोजर कार्रवाई का आज तीसरा दिन है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल गया है। जिसके बाद बुलडोजर कार्यवाही रोक दी गई है। कोर्ट ने आजम खां के करीबी सपा नेता सरफराज बली से कहा- आपके पास एक हफ्ते का समय है। आप हाईकोर्ट में जाकर अपनी बात रखिए। एक दिन पहले हुई बुलडोजर कार्यवाही में मैरिज हॉल का 40 प्रतिशत हिस्सा गिरा दिया गया था। बरेली डेवलेपमेंट अथॉरिटी की टीम बुलडोजर लेकर वापस चली गई है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स भी चली गई है। पढ़ें पूरी खबर…