मध्य प्रदेश में इंडिगो की 11 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि इंडिगो में क्रू प्रॉब्लम होने की वजह से इंदौर आने-जाने वाली 4-5 फ्लाइट कैंसिल हैं। कुछ फ्लाइट लेट भी चल रही हैं। उन्होंने बताया कि क्रू मेंबर की कमी के कारण बुधवार को इंडिगो की देशभर से संचालित होने वाली 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उधर, इंडिगो ने पुष्टि करते हुए कहा- कुछ दिनों में हमें कई अनिवार्य कारणों से देरी और कैंसिलेशन का सामना करना पड़ा है। इनमें तकनीकी समस्याएं, हवाई अड्डों पर भीड़-भाड़ और परिचालन संबंधी जरूरतें शामिल हैं। इंडिगो का ऑन टाइम परफॉर्मेंस सिर्फ 35%
सूत्रों के मुताबिक, यह स्थिति नए FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों के दूसरे चरण के लागू होने के बाद पैदा हुई है। फ्लाइट कैंसिल-डिले होने का संकट मंगलवार से शुरू हुआ और बुधवार को पूरे देश में हालात और भी बदतर हो गए। इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन और डिले की मार सबसे ज्यादा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और गुजरात के छोटे एयरपोर्ट्स पर पड़ी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशभर में मंगलवार को 6 प्रमुख घरेलू हवाई अड्डों पर इंडिगो का ऑन टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) सिर्फ 35% रहा। यात्री ने की शिकायत, इंडिगो ने मांगा PNR
इंदौर से मुंबई की फ्लाइट 6E-2053 में सीट बुक करने वाले क्षितिज चंद्रसेन ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि 4 दिसंबर 2025 की उनकी बुकिंग बदलकर 5 दिसंबर कर दी गई। न तो इसके लिए सहमति ली गई और न ही पूर्व सूचना दी गई। यात्री ने बताया कि इसी फ्लाइट से जुड़ी उनकी आगे की अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी तय है। शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर यात्री से अनुरोध किया कि वे अपना PNR डायरेक्ट मेसेज (DM) के जरिए साझा करें, ताकि मामले की जांच कर उचित सहायता की जा सके। भोपाल से दो फ्लाइट्स रद्द
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की दो सेक्टर फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया- फ्लाइट तो एक ही है, लेकिन उसके दो सेक्टर… हैदराबाद-भोपाल-रायपुर और रायपुर-भोपाल-हैदराबाद को रद्द किया गया है। अवस्थी के मुताबिक, यह दोनों सेक्टर आमतौर पर सुबह 9 से 10 बजे के आसपास ऑपरेट होते हैं। केवल क्रू मेंबर की कमी नहीं, बल्कि एफडीटीएल भी इसका कारण है। मौसम में कहीं देरी हो जाने से एक सेक्टर प्रभावित होता है, फिर धीरे-धीरे पूरी शेड्यूलिंग अस्थिर हो जाती है और एफडीटीएल लागू हो जाता है। ये खबर भी पढ़ें… देश के कई एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में दिक्कत देश के कई एयरपोर्ट्स पर बुधवार सुबह से चेक इन सिस्टम में दिक्कत आ रही है। इससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। बेंगलुरु एयरपोर्ट में 42 फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई। दिल्ली में चेक इन प्रोसेस को मैन्युअल कर दिया गया है। पढे़ं पूरी खबर…