पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ‘यूनाइटेड कांग्रेस’ के वीडियो से अपना दबदबा दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी को उन्हीं के स्टाइल में जवाब दिया है। लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। जिसमें वह घर की छत पर कांग्रेस का झंडा लिए खड़े हैं। इसके बैकग्राउंड में वड़िंग ने ‘जोर बड़ेयां ने ला लिया जनाब…’ सॉन्ग लगाया है। तरनतारन उपचुनाव में चौथे नंबर पर रहने और कांग्रेस की जमानत जब्त होने की वजह से राजा वड़िंग पार्टी के भीतर विरोधियों के निशाने पर हैं। इसलिए सबकी नजर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजा वड़िंग की प्रधानगी की कुर्सी पर है। ऐसे में अंदरखाते कांग्रेस में लॉबिंग चल रही है। हालांकि वड़िंग खुलकर इस मुद्दे पर नहीं बोलते, लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल कांग्रेस प्रधान को लेकर फैसला ले सकती है। यह इसलिए भी जरूरी है कि 2027 की तैयारियों के लिए सिर्फ एक ही साल का टाइम बचा रह जाएगा। सभी नेताओं की सबसे बड़ी कोशिश CM कुर्सी का सबसे मजबूत दावेदार बनना है। ऐसे में प्रधान पद इसके लिए आसान जरिया बन सकता है। राजा वड़िंग ने जो गाना लगाया, उसके मायने क्या
राजा वड़िंग ने इंस्टाग्राम वीडियो में सिंगर कुलविंदर बिल्ला के गाने ‘मेरे नाल पंजाब’ की दो लाइनें जोड़ी हैं। ये लाइनें ‘पंजाब फतेह सी हंसदा रहू, असी हंजू शूटण वाले नईं, जोर बड़ेयां ने ला लिया जनाब, मेरे नाल नाल रैंदा ए पंजाब’ हैं। यूं तो यह महज गाने की लाइनें हैं लेकिन कांग्रेस के भीतर इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वड़िंग उनकी प्रधानगी की कुर्सी पर नजर गड़ाए बैठे नेताओं को संकेत दे रहे हैं कि कईयों ने जोर लगा लिया लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। चन्नी ने हाईकमान को दिया था मैसेज
इससे पहले पूर्व सीएम चन्नी ने भी अपने बेटे के बर्थडे पर सभी कांग्रेसी नेताओं को इनवाइट किया। इनमें राजा वड़िंग भी शामिल थे। चन्नी सबसे गर्मजोशी से मिले। हालांकि रोचक सियासत तब सामने आई, जब चन्नी ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की। जिसमें पंजाब के सभी गुटों के दिग्गज नेता उनके साथ नजर आए। चन्नी ने इसे यूनाइटेड कांग्रेस का नाम दिया। सियासी तौर पर माना गया कि चन्नी हाईकमान को मैसेज दे रहे हैं कि वड़िंग को लेकर भले गुटबाजी हो लेकिन सारे कांग्रेसी उनके साथ हैं। अगर कांग्रेस हाईकमान एकजुटता चाहता है तो उन्हें अगुआई दे सकता है। कुर्सी बचाने में जुटे राजा वड़िंग, जिला परिषद-पंचायत समिति चुनावों में एक्टिव
राजा वड़िंग की प्रधानगी में तरनतारन में पार्टी की जमानत जब्त हो गई। इसके लिए सबने वड़िंग को जिम्मेदार ठहराया। वड़िंग की यहां पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर विवादित बयानबाजी और सिख बच्चों के केश से मजाक करना सबको गलत लगा। हालांकि वड़िंग भी अब कुर्सी बचाने की पूरी कोशिश में हैं। इसी वजह से वड़िंग ने जिला प्रधानों की नियुक्ति में अपने ग्रुप के नेताओं को तरजीह दी। 27 जिला प्रधानों में से 15 रिपीट किए। 12 नए प्रधान चुने लेकिन कोशिश की कि वह भी उनके ही करीबी रहें। अब वड़िंग जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव में एक्टिव हो गए हैं ताकि उसके जरिए हाईकमान को इंप्रैस कर सकें। इसके लिए वड़िंग ने झंडा मुहिम भी शुरू कर दी है।