आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चिन्ना रामुडु की 25 साल की बेटी माधुरी साहितिबाई ने अपने मायके ताडेपल्ली में आत्महत्या कर ली। रविवार को माधुरी के बाथरूम से बाहर न निकलने पर परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी मिली। जांच में यह सुसाइड का मामला निकला है। माधुरी ने कुछ महीने पहले अपने पति राजेश नायडू पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 9 माह पहले हुआ था प्रेम विवाह माधुरी और राजेश ने 5 मार्च 2025 को प्रेम विवाह किया और 7 मार्च को अपने-अपने परिवारों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद शादी रजिस्टर भी कराई गई थी। प्रेम संबंध के दौरान माधुरी ने बैकलॉग की वजह से अपना बीटेक कोर्स बीच में ही छोड़ दिया था। रिश्तों में बढ़ने लगा तनाव शादी के कुछ महीनों बाद रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। कुछ समय पहले माधुरी ने अपने परिवार को फोन कर बताया था कि दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत के बाद माता-पिता उसे सितंबर के पहले हफ्ते में अपने साथ ताडेपल्ली लेकर आ गए थे। परिवार ने बताया कि वह पति के घर वापस जाने से लगातार हिचकिचा रही थी। कुछ हफ्तों से वह गंभीर तनाव जैसी स्थिति में दिखाई दे रही थी। रविवार सुबह उसने फांसी लगा ली। जांच जारी है। IAS पिता बोले- फोन करने भी पति से पूछना पड़ता था IAS चिन्ना रामुडू ने बताया कि राजेश उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। वह उसे धमकाता था, कहता था कि उसका कोई सहारा नहीं है और वह उसे मार डालेगा। उन्होंने बताया- मेरी बेटी को फोन करने के लिए भी उसकी इजाजत लेनी पड़ती थी। वह उसके साथ नहीं रह सकती थी, इसलिए हम उसे वापस घर ले आए। उसे उम्मीद थी कि राजेश उसे वापस ले जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह हमें बार-बार कहती रही कि उसका प्यार सच्चा नहीं है। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हम उसे खो देंगे। —————– ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक के राज्यपाल के पोते पर दहेज प्रताड़ना का आरोप: बहू बोली- 50 लाख मांगे, छत से धक्का दिया, बेटी भी छीनी; रतलाम एसपी से शिकायत कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते देवेंद्र गेहलोत की पत्नी दिव्या गेहलोत ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को उन्होंने रतलाम एसपी अमित कुमार को शिकायत सौंपकर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छत से धक्का देकर गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…