बंगाल की खाड़ी में चक्रवात दितवाह कमजोर होकर गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि समुद्र में दितवाह की लोकेशन चेन्नई से 140 किलोमीटर और पुडुचेरी से 90 किलोमीटर दूर स्थित है। तमिलनाडु में चक्रवात के कारण भारी बारिश-बाढ़ से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पुडुचेरी में भी एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को आज भर बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। भारत से पहले चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में जमकर तबाही मचाई। यहां अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है। 370 लोग लापता हैं। देश में 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। लगभग 2 लाख लोग घर छोड़कर शेल्टर होम में रह रहे हैं। दितवाह के कारण श्रीलंका में रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ और कई लैंडस्लाइड हुए। सबसे पहले मैप से समझिए साइक्लोन का रास्ता… तमिलनाडु के इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने तूफान दितवाह के चलते तमिलनाडु के कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पर रविवार को दिनभर बारिश हुई। NDRF और SDRF समेत 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंची हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित की हैं। IMD ने मछुआरों के लिए तमिलनाडु-पुडुचेरी तट, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन तट, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के साथ और उसके आस-पास समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। यहां 60-80 kmph की रफ्तार से चलने वाली हवा बढ़कर 90 kmph तक पहुंच सकती हैं। 1 दिसंबर को हवा की रफ्तार थोड़ी कम होकर 45-55 kmph होने की उम्मीद है, जो बढ़कर 65 kmph तक पहुंच सकती है। तूफान का 3 राज्यों में असर, क्या है तैयारी… तमिलनाडु पुडुचेरी आंध्र प्रदेश साइक्लोन दितवाह की 5 तस्वीरें… तूफान से श्रीलंका में तबाही, भारत का ऑपरेशन सागर बंधु भारत ने साइक्लोन दितवाह से तबाही के कारण श्रीलंका की मदद के लिए शनिवार को ऑपरेशन सागर बंधु लॉन्च किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने X पर बताया कि भारतीय वायुसेना का IL-76 एयरक्राफ्ट कोलंबो पहुंचा है। NDRF के 80 कर्मियों की टीमों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से अब लगभग 27 टन राहत सामग्री पहुंचाई गई है।