76वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर चीफ गेस्ट वहां मौजूद रहे। पीएम मोदी भी शामिल हुए। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है। परेड की शुरुआत कल्चर मिनिस्ट्री के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। 300 आर्टिस्ट ने वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड निकाली। फिर इंडोनेशिया के सैन्य जवानों का दस्ता परेड करते हुए कर्तव्य पथ पर गुजरा। भारतीय सेना के जवानों ने भीष्म टैंक, पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम के साथ मार्च किया। पहली बार प्रलय मिसाइल परेड में दिखी। एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 फाइटर जेट, 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट और 7 हेलिकॉप्टर शामिल हुए। अपाचे, राफेल और ग्लोब मास्टर इस फ्लाई पास्ट का हिस्सा रहे। परेड में 15 राज्यों और 16 मंत्रालयों की झांकियां नजर आईं। पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस का पूरा कार्यक्रम सिलसिलेवार देखें… सबसे पहले PM मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और चीफ गेस्ट कर्तव्य पथ पहुंचे, 3 तस्वीरें… अब देखिए परेड की तस्वीरें… 1. महिला शक्ति 2. सैन्य ताकत 3. फ्लाई पास्ट 15 राज्यों की झांकियां… 1. मध्य प्रदेश
थीम: कुनो राष्ट्रीय उद्यान के चीते
मध्य प्रदेश की झांकी में कूनो नेशनल पार्क और वहां के चीते के संरक्षण को दिखाया गया। 2. उत्तर प्रदेश
थीम: महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत विरासत और विकास
उत्तर प्रदेश की झांकी “महाकुंभ 2025” पर थी। इसके माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत और विकास को दिखाया गया। 3. दिल्ली
थीम: क्वालिटी एजुकेशन
दिल्ली की झांकी में क्वालिटी एजुकेशन को दिखाया गया। ये झांकी राज्य की प्राथमिकता और इनोवेशन को बता रही थी। 4. बिहार
थीम: स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास (नालंदा विश्वविद्यालय)
बिहार की झांकी ने “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” की थीम के अंतर्गत नालंदा विश्वविद्यालय की विरासत को दिखाया। 5. झारखंड
थीम: स्वर्णिम झारखंड: विरासत और प्रगति की एक विरासत
झारखंड की झांकी ने “स्वर्णिम झारखंड” के तहत राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विकास को दिखाया। 6. पंजाब
थीम: पंजाब ज्ञान और बुद्धि की भूमि
पंजाब की झांकी बाबा शेख फरीद को समर्पित की गई। साथ ही ग्रामीण पंजाब के भी दर्शन कराए गए। 7. चंडीगढ़
थीम: सिटी ब्यूटीफुल
चंडीगढ़ की झांकी में विरासत, इनोवेशन के साथ ही शहर की खूबसूरती को दिखाया गया। 8. पश्चिम बंगाल
थीम: ‘लक्ष्मी भंडार’ और ‘लोक प्रसार प्रकल्प’
पश्चिम बंगाल की झांकी “लक्ष्मी भंडार” और “लोक प्रसार प्रकल्प” पर आधारित थी, जो आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है। 9. कर्नाटक
थीम: लक्कुंडी: पत्थर शिल्प का उद्गम स्थल
कर्नाटक की झांकी में लक्कुंडी की पत्थर की शिल्पकला को दिखाया गया। यह राज्य की ऐतिहासिक धरोहर को दिखा रही थी। 10. आंध्र प्रदेश
थीम: एटिकोप्पका बोम्मलु- इको फ्रेंडली लकड़ी के खिलौने
आंध्र प्रदेश ने अपनी झांकी में एटिकोप्पाका के इको-फ्रेंडली लकड़ी के खिलौनों को दिखाया। 11. उत्तराखंड
थीम: उत्तराखंड: सांस्कृतिक विरासत और एडवेंचर स्पोर्ट्स
उत्तराखंड की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एडवेंचर स्पोर्ट्स को दिखाया गया। यह राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन को बताती है। 12. गोवा
थीम: गोवा की सांस्कृतिक विरासत
गोवा की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। इसमें गोवा के लोकनृत्य, कला और संगीत की झलक थी। 13. गुजरात
थीम: स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
गुजरात की झांकी में राज्य की विरासत के साथ हीआधुनिक प्रगति को दिखाया गया। 14. त्रिपुरा
थीम: अनन्त श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा
त्रिपुरा की झांकी में खारची पूजा के माध्यम से राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। 15. दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव
थीम: कुकरी मेमोरियल के साथ दमन एवियरी बर्ड पार्क- भारतीय नौसेना के बहादुर नाविकों को श्रद्धांजलि
इस झांकी में दमन के एवियरी बर्ड पार्क और कुक्रि मेमोरियल को दिखाया गया। इसमें भारतीय नौसेना के वीर नाविकों को श्रद्धांजलि दी गई। अब देखिए मंत्रालयों की झांकी… ग्रामीण विकास मंत्रालय
थीम: लखपति दीदी पहल संस्कृति मंत्रालय
थीम: स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पहली बार मां-बेटे को एक साथ राष्ट्रपति सम्मान मिलेगा: लेफ्टिनेंट जनरल साधना नायर को अति विशिष्ट सेवा मेडल, बेटे तरुण को वायुसेना मेडल से सम्मानित होंगे आर्म्ड फोर्स के 93 जवानों को वीरता पुरस्कार: इनमें 2 कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र; 305 डिफेंस डेकोरेशन अवॉर्ड भी दिए गए