महाकुंभ में रविवार को भारी भीड़ रही। छुट्टी का दिन होने की वजह से पूरे दिन पैर रखने की भी जगह नहीं बची। प्रशासन के मुताबिक, 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आज स्नान किया है। अब तक 13.21 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। वहीं, शाम को माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उसने अपने गांव में बनाया है। इसमें वह कह रही है कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। बहुत जल्द दूसरा अकाउंट बनाऊंगी। वहीं, IITian बाबा उर्फ अभय सिंह के दो वीडियो सामने आए। एक में वह कार में अगली सीट पर बैठे दिखे। एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाते हुए कहा- बाबा को बिग बॉस में जाना चाहिए। इस पर अभय सिंह हंसने लगते हैं। दूसरा वीडियो उनके भावुक होने का है। इसमें बहन और दोस्तों की बात करते हुए वह फफक-फफक कर रोने लगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संगम में डुबकी लगाई। पीलीभीत के भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाए गए। उनका पट्टाभिषेक हुआ। वहीं, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने अलग-अलग राज्यों के 9 महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक किया। एक्टर रेमो डिसूजा भी चुपचाप महाकुंभ पहुंचे। चेहरा ढककर पत्नी के साथ कुंभ का भ्रमण किया। संगम में डुबकी लगाई। नाव की सवारी की। पक्षियों को दाना खिलाया। सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम है। वह 5 घंटे प्रयागराज में रहेंगे। महाकुंभ से जुड़ी 3 तस्वीरें महाकुंभ से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…