हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गणतंत्र दिवस पर शिमला के रिज पर तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी रिज पर मौजूद रहे। 76वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस, सेना, होमगार्ड, NCC स्वयं सेवियों की 27 टुकड़ियों ने परेड निकाली। इससे पहले राज्यपाल ने ओपन जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। रिज व मॉल रोड पर विभिन्न विभागों द्वारा 25 झांकियां निकाली जा रही हैं। परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रिज पर पहुंचे। रिज पर कुर्सी नहीं मिलने से पार्षद नाराज इस दौरान रिज पर बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलने पर नगर निगम शिमला के पार्षद नाराज होकर कार्यक्रम से चले गए। संजौली चौक से कांग्रेस पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि उन्हें कार्ड देकर इनवाइट किया गया था। उन्होंने कहा कि या तो इनवाइट नहीं करना चाहिए था या फिर बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। नाराज होकर कार्यक्रम से जाने वालों में पांच-छह कांग्रेस पार्षद और एक बीजेपी काउंसलर शामिल हैं। हालांकि बीच कार्यक्रम के दौरान इन्हें कुर्सी ऑफर की गई थी, लेकिन पार्षद नाराज होकर चले गए। जिलों में मंत्रियों ने फहराया झंडा वहीं जिलों में कैबिनेट मंत्रियों ने तिरंगा फहराया। मंडी में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, किन्नौर में बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, बिलासपुर में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सोलन में टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी, कांगड़ा में खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, कुल्लू में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, लाहौल स्पीति में डिप्टी स्पीकर विनय कुमार, ऊना में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, चंबा में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने झंडा फहराया। मंडी में शांडिल ने फहराया तिरंगा मंडी के सेरी मंच पर स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की जानकारी दी। प्रदेश में 69 स्वास्थ्य संस्थानों को आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां 6-6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। हिमाचल की 6 पंचायतें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हिमाचल प्रदेश की 6 पंचायतों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से विशेष निमंत्रण मिला था। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के निमंत्रण पर केंद्रीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल्लू जिले के आनी विकास खंड की ग्राम पंचायत बैहना, दलाश, मंडी जिले की उतपुर, देहलु, हमीरपुर की सिकंदर और शिमला के नारकंडा की थानाधार पंचायत के प्रधान गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली में शामिल हुए।