हरियाणा में आज रविवार (26 जनवरी) को पूरे प्रदेश में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। CM नायब सैनी ने रेवाड़ी में बतौर मुख्यमंत्री पहली बार तिरंगा फहराया। इसके बाद CM ने कहा कि ये हम सबके लिए गर्व की बात है कि स्वतंत्रता के आंदोलन में हरियाणा ने अहम भूमिका निभाई थी। अंबाला से ही स्वतंत्रता की चिंगारी सुलगी थी। इस योगदान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पेंशन 40 हजार रुपए प्रति महीना कर दी है। इसके अलावा शहीदों को दी जाने वाली राशि दोगुनी करते हुए 1 करोड़ कर दी है। हमने अग्निवीरों को सीधी भर्तियों में 10% आरक्षण देने का फैसला किया है। CM ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए चौबीस फसलों की MSP पर खरीद की जा रही है। अब तक किसानों के खातों में एक लाख करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी जा चुकी है। इसके अलावा BJP सरकार के तीसरे कार्यकाल में 2 लाख सरकारी नौकरी देंगे। वहीं जींद में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के कार्यक्रम में अधिकारी माइक चलाना ही भूल गए। करीब 5 से 7 सेकेंड तक माइक बंद रहा। मंत्री के चेहरे पर नाराजगी झलकी तो तुरंत अधिकारियों ने माइक चालू कराया। यहां शिक्षा मंत्री ने सभी स्कूलों में कल (27 जनवरी) को छुट्टी की घोषणा की। हरियाणा में गणतंत्र दिवस के PHOTOS… वहीं गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने फरीदाबाद में तिरंगा फहराया। इनके अलावा मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी, अरविंद शर्मा ने चरखी दादरी, राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम, हिसार में गौरव गौतम, झज्जर में राजेश नागर, जींद में महिपाल ढांडा, करनाल में श्याम सिंह राणा, नूंह में मंत्री आरती राव, पलवल में विपुल गोयल, पानीपत में स्पीकर हरविंद्र कल्याण, रोहतक में कृष्णलाल पंवार, सिरसा में मंत्री कृष्ण बेदी, सोनीपत में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा और रणबीर गंगवा ने यमुनानगर में तिरंगा फहराया। वहीं अंबाला में सांसद रेखा शर्मा, फतेहाबाद में सांसद रामचद्र जांगड़ा, कुरूक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, महेंद्रगढ़ में सांसद धर्मबीर,कैथल में सांसद किरण चौधरी ने तिरंगा फहराया। पंचकूला में विधायक शक्तिरानी शर्मा ने तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के ओलिंपियन हरविंद्र सिंह और साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल को पद्मश्री सम्मान दिया जा रहा है। CID के चीफ सौरभ सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया जा रहा है। पंजाब में गणतंत्र दिवस, CM ने पटियाला में तिरंगा फहराया. हरियाणा में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के बारे में सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…