हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। पचमढ़ी में सबसे कम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में सर्दी के साथ धुंध का असर बढ़ने लगा है। इसके कारण शहरों में प्रदूषण भी बढ़ गया है। शनिवार शाम को भिवाड़ी, जयपुर, कोटा, टोंक में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 300 से ऊपर दर्ज हुआ। 8 शहरों में AQI 200 से ऊपर रहा। यूपी और बिहार में अब तक सर्दी से राहत थी, लेकिन सोमवार से तापमान गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में पहाड़ों से ठंडी हवाएं आने लगी हैं। इसके कारण, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की आशंका है। बिहार में 24 नवंबर के बाद तापमान गिरने लगेगा। 27-28 नवंबर तक भीषण सर्दी पड़ सकती है। कई शहरों में अभी से घना कोहरे छाने लगा है। कोहरे की वजह से रविवार को बिहार आने वाले 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से गुजरने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। देश भर में मौसम की तस्वीरें… हिमाचल-उत्तराखंड में तापमान माइनस में पहुंचा हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को शीतलहर चली। लाहौल जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के ऊंचाई वाले कई इलाकों में पारा सात से बारह डिग्री नीचे चला गया, जिससे झरने, झीलें, छोटी नदियां जम गईं। हिमाचल के केलांग में शनिवार को न्यूनतम तापमान -4.0 डिग्री दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में -3.8 डिग्री और कल्पा में -1.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मनाली और नारकंडा में 2.1 डिग्री तापमान रहा। दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, ऊना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, उत्तराखंड के चमोली में भारत के प्रथम गांव माणा के पास 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित धार्मिक स्थल देवताल का पानी जमने लगा है। बद्रीनाथ में शनिवार को न्यूनतम तापमान -11°C पहुंच गया। राज्यों में मौसम का हाल मध्य प्रदेश: अगले 5 दिन शीतलहर से राहत, कोहरा रहेगा; पचमढ़ी में पारा 6.2 डिग्री पहुंचा मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में शनिवार रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 8.2 डिग्री, खरगोन में 8.6 डिग्री, नौगांव में 8.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में अगले 5 दिन तक शीतलहर और कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह घना कोहरा छाएगा। कोदिया, शुजालपुर में शनिवार सुबह 100 मीटर तक विजिबिलिटी रही। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: हवा जहरीली हुई, रेड जोन में भिवाड़ी, जयपुर, टोंक और कोटा; 8 शहरों का AQI 200 के पार राजस्थान में सर्दी के साथ धुंध का असर बढ़ने लगा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह विजिबिलिटी कम रही। इससे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल बिगड़ गया। भिवाड़ी के अलावा जयपुर, कोटा, टोंक में शनिवार की शाम को AQI लेवल 300 से ऊपर दर्ज हुआ। 8 शहरों में AQI 200 से ऊपर रहा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: अब रातें ठंडी होंगी, 4 दिनों में 3 डिग्री तक तापमान गिरेगा; बठिंडा में 27.9 डिग्री तापमान पंजाब और चंडीगढ़ में अब रातें ठंडी होंगी। आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाने की संभावना भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 27.9 बठिंडा में दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं ने गिराया तापमान, 3 जिलों में कोहरा; बारिश के आसार नहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान तेजी से गिर रहा है। मुक्तेश्वर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया।। नई टिहरी में 6.2 डिग्री, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में 6 डिग्री, पंतनगर में 9.8 डिग्री और देहरादून में 11 डिग्री तापमान रहा। वहीं मैदानी इलाकों, जैसे ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के नीचे इलाकों में घना कोहरा छाने लगा है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 2 दिनों बाद 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, गया में तापमान 13 डिग्री पहुंचा; पूर्णिया में विजिबिलिटी घटी बिहार में सर्दी अब बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के आखिरी हफ्ते में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। दो दिनों बाद पटना सहित पूरे राज्य में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 24 नवंबर के बाद से ही तापमान गिरने लगेगा। 27-28 नवंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हल्के बादल भी छाए रहेंगे। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: सुबह-शाम कोहरा, हिसार की रात सबसे ठंडी, तापमान 8.5°C तक गिरा; भिवानी में दिन गर्म हरियाणा में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह और शाम के वक्त कोहरा भी छाने लगा है। शनिवार को हिसार की रातें सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पंचकूला का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, नारनौल, भिवानी और गुरुग्राम का 9-9 डिग्री, करनाल का 9.6 डिग्री, कैथल का 9.7 डिग्री, और महेंद्रगढ़ का 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…