कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन राबर्ट वाड्रा सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। बिहार चुनाव और पीएम नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी पर भास्कर के कैमरे पर उन्होंने कहा कि बिहार के चुनावी रिजल्ट से लोग खुश नहीं हैं। लोगों को 10 हजार रुपए देकर खरीदा गया है। ऐसी चीजें रोकी जानी चाहिए थी, उसको इसे बंद कराना चाहिए थी। देश और बिहार की जनता इस रिजल्ट से खुश नहीं है। वाड्रा ने कहा अगर कभी भी इलेक्शन दोबारा हों, बैलेट पेपर से चुनाव होंगे तो मुझे लगता है कि रिजल्ट बदलेगा। एकतरफा महागठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा अनुभव है हम उनकी मांगें बुलंद करें। लोगों की मांग पर राहुल आज बिहार पहुंचे हैं। वह लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। महागठबंधन एकजुट, कोई फूट नहीं होगी
प्रधानमंत्री की भविष्यवाणी पर राबर्ट वाड्रा ने कहा कि, कोई फूट नहीं होगी। सब लोग एकजुट है, महागठबंधन भी पूरी तरह एकजुट हैं। ये लोग हार से भी सीख लेते हैं। जो गलत हो रहा है, उसके लिए लड़ रहे हैं। राहुल को देख ही रहे हैं कि, वे लोगों के बीच जा रहे हैं। 6 तस्वीरें देखिए… बोले- महिलाओं को 10-10 हजार रुपए बांटे गए
चुनाव आयोग ने एनडीए की मदद की हैं। जब चुनाव से पहले बिहार की महिलाओं को 10-10 हजार रुपए बांटे गए, तब चुनाव आयोग को रोकना चाहिए था। चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा और एनडीए के साथ मिलकर काम कर रहा हैं। राहुल इसी बात की लड़ाई लड़ रहे हैं, वो युवाओं के बीच जाकर अपनी बात रख रहे हैं। प्रण लिया था दोबारा आऊंगा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे, तब प्रण लिया था कि दोबारा फिर आऊंगा। इसलिए आज आया हूं। लोगों ने बहुत स्वागत किया। काफी प्रेम मिला। भगवान ओंकार और नर्मदा मैया से आशीर्वाद लिया हैं। कांग्रेस नेता और संत वाड्रा के साथ मौजूद
राबर्ट वाड्रा के साथ ओंकारेश्वर के जोड़ गणपति मंदिर के महंत मंगल दास महाराज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम पाल सिंह पुरनी, सोनू गुर्जर मौजूद हैं। ब्रह्मपुरी घाट पर कांग्रेस नेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर वाड्रा का स्वागत किया। इस दौरान सीनियर लीडर अवधेश सिंह सिसौदिया, डॉ. मुनीश मिश्रा, कुंदन मालवीय, युवराजसिंह तोमर, विष्णु पटेल मौजूद रहे। उज्जैन महाकाल दर्शन करने जाएंगे
रॉबर्ट यहां पर दर्शन के बाद तीर्थनगरी के संतों से आशीर्वाद लेकर, उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए रवाना होंगे। इधर, राबर्ट वाड्रा के धार्मिक दौरे को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने ओंकारेश्वर का कार्यक्रम तय किया हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, खंडवा जिलाध्यक्ष उत्तम पाल सिंह पुरनी भी ओंकारेश्वर आएंगे।