देशभर में ठंड का असर दिखने लगा है। मध्य प्रदेश बर्फीली हवाओं से नवंबर में ही ठिठुर गया है। मंगलवार रात 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, अगले 4 दिन तक कोल्ड वेव का अलर्ट है। राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार रात कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम विभाग ने सीकर में चार दिन और टोंक में एक दिन कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया है। इधर, दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है। बुधवार सुबह औसत AQI 413 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है। वजीरपुर में सबसे ज्यादा 459 रहा। आनंद विहार, चांदनी चौक, बवाना, रोहिणी और आईटीओ समेत ज्यादातर इलाकों में भी हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 लागू कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कक्षा-5 तक के छात्रों की ऑनलाइन (हाईब्रीड) तरीके से पढ़ाई और दिल्ली में निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार-पहिया वाहनों को बैन कर दिया गया है। बीएस-4 डीजल इंजन वाले मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थानः चार दिन शीतलहर का अलर्ट; सीकर, फतेहपुर, नागौर शिमला और मसूरी से ज्यादा सर्द, 10 डिग्री से नीचे तापमान पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी से इस बार प्रदेश में सर्दी का जल्दी आ गई है। कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम केन्द्र जयपुर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन इसी तरह की सर्दी रहने का अनुमान है। विभाग ने सीकर में चार दिन और टोंक में एक दिन कोल्ड-वेव (शीतलहर) चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेशः इंदौर-भोपाल समेत 23 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट; 11 शहरों में 10° से नीचे पारा, देवास में स्कूलों का टाइम बदला बर्फीली हवाओं से नवंबर में ही मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। दिन में जहां सर्द हवा चल रही है तो रातें और सुबह ठंडी है। बीती रात 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, अगले 4 दिन तक शीतलहर यानी, कोल्ड वेव का अलर्ट है। बुधवार को भोपाल, इंदौर समेत कुल 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 5 दिन शीतलहर का अलर्ट; 9 शहरों में हवा जहरीली, नारनौल का तापमान 6.6 डिग्री हरियाणा में रात का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। नवंबर महीने के अभी 15 दिन भी नहीं बीते हैं और पारा 6.6 डिग्री पर पहुंच गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से मैदानी इलाके ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग(IMD) ने 5 दिन और शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंडः मैदानी इलाकों में कोहरा, पहाड़ी जिलों में बादल छाए, ठंड बढ़ी; शुष्क बना रहेगा मौसम उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज कोहरा छाया रहेगा। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 12 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने राज्य के किसी भी हिस्से के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचलः 3 शहरों में माइनस में तापमान, 9 जगह 5 डिग्री से नीचे गिरा; मंडी-बिलासपुर में कोहरे का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम व रात के वक्त ठंड पड़नी शुरू हो गई है। स्टेट के 9 शहरों का टेंपरेचर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 3 जगह माइनस में चला गया है। कुकुमसैरी का पारा सबसे कम माइनस 3.1 डिग्री, केलांग का माइनस 2.2 डिग्री, ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री और कल्पा का जीरो डिग्री तक गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ः सुबह शाम की ठंड बढ़ी, तापमान 0.5 डिग्री गिरा, हफ्तेभर साफ रहेगा मौसम, मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे प्रदूषित पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम के साथ ही अब रातें भी ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है। अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः उत्तरी-मध्य में पांच दिन शीतलहर चलेगी, मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा; सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक उत्तरी और मध्य हिस्से में शीतलहर चलने की संभावना है। मैनपाट में घास पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया। पेंड्रा और अंबिकापुर में भी यही हालात हैं। यहां सुबह और शाम के वक्त अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…