तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के राजपालयम स्थित एक मंदिर में दो चौकीदारों की हत्या कर दी गई। मंदिर के हुंडियाल (दान पेटी) से कैश की लूट भी हुई। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह में तैनात एक चौकीदार ने देवदानम स्थित नचदाई थविर्थारूलिया स्वामी मंदिर के ध्वजस्तंभ के पास 65 साल शंकरपांडियन और 50 साल के पेचिमुथु के शव पड़े देखे। उसने तुरंत मंदिर के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र को नेशनल वाटर अवॉर्ड में शीर्ष सम्मान, जल संरक्षण और प्रबंधन में गुजरात और हरियाणा दूसरे-तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र ने छठे नेशनल वाटर अवॉर्ड की बेस्ट स्टेट कैटेगरी में पहला रैंक हासिल किया है। गुजरात और हरियाणा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने मंगलवार को दिल्ली में अवॉर्ड्स की घोषणा की। नेशनल वाटर अवॉर्ड देश भर में राज्यों को जल संरक्षण और प्रबंधन में उच्च गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 10 कैटेगरी में 46 विजेताओं की घोषणा की। जल क्षेत्र में योगदान के लिए ये अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान, सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के लिए हैं। जीतने वालों को चुनिंदा कैटेगरी में सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और कैश प्राइज दिए जाएंगे। पाटिल ने बताया कि पुरस्कार समारोह 18 नवंबर को होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को अवॉर्ड देंगी। केरल में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार महिलाएं झुलसीं; इनमें एक 50% तक जली केरल के तिरुवनंतपुरम में पालोडे में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इसमें चार महिलाएं झुलस गईं। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। सभी घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, पटाखे बनाते समय अचानक निकली चिंगारी से विस्फोट हुआ। एक महिला 50 प्रतिशत तक जल गई है। अन्य मामूली रूप से झुलसी है। मामले की जांच जारी है और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। तमिलनाडु के अरियालुर जिले में रसोई गैस सिलेंडर सा भरा ट्रक पलटा, आग लगने से कई सिलेंडर फटे, ड्राइवर घायल तिरुचिरापल्ली से अरियालुर जा रहा एक ट्रक मंगलवार सुबह जिले के वरणावासी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कई सिलेंडर फट गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सिलेंडर इधर-उधर बिखर गए और वाहन जलकर खाक हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक, जिसकी पहचान 35 साल कनगराज के रूप में हुई है, घायल हो गया और उसे अरियालुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।