दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सफेद रंग की जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, उसका एक CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में काले रंग का मास्क पहने एक शख्स पार्किंग एरिया से कार लेकर निकलता दिखाई दिया। सूत्रों के अनुसार, कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा पेशे से डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी से मेल खाता है। डॉक्टर उमर पुलवामा का रहने वाला है। डॉ. उमर फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में फैकल्टी था। उस पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है वह हरियाणा के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था। दिल्ली में धमाके से कुछ घंटे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 तीन डॉक्टरों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2,900kg विस्फोटक, एक असॉल्ट और एक AK-47 राइफल जब्त हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें जैश से जुड़े 4 डॉक्टरों की तलाश थी। इनमें डॉ. उमर भी शामिल था। दावा है कि 3 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद उमर ने दिल्ली में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। उमर कार में 3 घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, धमाके से पहले i-20 कार पास की एक पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी थी। डॉ. उमर तीन घंटे तक कार में बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। वह या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। शाम करीब 6.52 बजे i-20 कार धीमी गति में चलते हुए आई और लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर उसमें धमाका हो गया। इसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो गई। 21 घायल हैं। DNA जांच के लिए डॉक्टर उमर की मां का सैंपल लिया गया सूत्रों के अनुसार, डॉ. उमर अपने पास मौजूद विस्फोटकों को या तो सुरक्षित जगह ले जाने की फिराक में था या गिरफ्तारी के डर से उसने हमले को अंजाम दिया। हालांकि, धमाके के समय वह कार में था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलवामा में डॉ. उमर की मां का DNA सैंपल लिया गया है। मृतकों के DNA सैंपल से उसका मिलान किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि धमाके में मरने वाले लोगों में उमर था या नहीं। पुलिस डॉक्टर उमर की मां और उसके दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उमर की भाभी बोली- देवर दिल्ली में था, 2 महीने से घर नहीं आया दिल्ली धमाके के संदिग्ध डॉ. उमर नबी की भाभी मुजम्मिला ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया- पुलिस मेरे पति, देवर और सास को उठाकर ले गई है। उन्होंने हमसे उमर के बारे में पूछा। हमने बताया कि वह दिल्ली में है। फिर वे तीनों को पूछताछ के लिए ले गए। मुजम्मिला ने बताया- हमने उमर से आखिरी बार पिछले शुक्रवार को बात की थी। उसकी सगाई हो चुकी थी। अभी शादी नहीं हुई थी। वह पिछले दो महीनों से घर नहीं आया था। जब भी वह घर आता, क्रिकेट में व्यस्त रहता था। उसे क्रिकेट बहुत पसंद था। उमर के ज्यादा दोस्त नहीं थे। वह बस पढ़ाई करता था। 3 गिरफ्तार डॉक्टरों में एक महिला डॉक्टर, कार से AK-47 मिला जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया था। मुजम्मिल शकील के कमरे से 360 किलो विस्फोटक और एक असाल्ट राइफल मिला था। कश्मीर में महिला डॉक्टर शाहीन की कार से AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस मिले थे। पुलिस के मुताबिक, मुजम्मिल शकील पुलवामा के कोइल का रहने वाला है। वह फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में प्लम्बर बनकर काम कर रहा था। डॉक्टर शाहीन उसकी गर्लफ्रेंड थी। मुजम्मिल गर्लफ्रेंड की कार इस्तेमाल करता था। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 नवंबर को यूपी की सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में वहां से इस्तीफा देकर सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों के आतंकी नेटवर्क का खुलासा श्रीनगर के बाहरी इलाकों में जैश के पोस्टरों की जांच के दौरान सामने आया। पुलिस को शक है कि यह मॉड्यूल दिल्ली, हरियाणा और कश्मीर में सक्रिय था। पढ़ें पूरी खबर ——————————- दिल्ली धमाके से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली कार ब्लास्ट की 35 तस्वीरें:12 मौतें, लोगों के शरीर के टुकड़े दूर जाकर गिरे; धमाके की चपेट में आई कारों के परखच्चे उड़े दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम करीब 6.52 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में धमाका हुआ। यह इतना भयानक था कि कई लोगों के लोगों के शव के चीथड़े उड़ गए। सड़क पर किसी का सिर पड़ा था, तो किसी का पैर। एक शख्स की लाश कार के ऊपर नजर आई। देखिए इस घटना की 35 तस्वीरें…