पंजाब के लुधियाना में एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को गलत शव सौंप दिया। मृतक व्यक्ति की जगह किसी महिला का शव पैक कर परिवार को दे दिया गया और उन्हें कहा गया कि पैकिंग को न खोलें क्योंकि शव पर दवा लगाई गई है। परिवार जब अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था, तब मृतक की बेटी ने अंतिम दर्शन की जिद की। जैसे ही रिश्तेदारों ने कफन हटाया, सामने किसी महिला का शव देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष जताया और शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, दूसरी ओर जिस महिला का शव गलती से दे दिया गया था, उसके बेटे को भी जब अपनी मां का शव नहीं मिला तो वह अस्पताल पहुंचा। बाद में दोनों परिवारों को असली शव सौंपे गए। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और गैर-जिम्मेदार रवैये को लेकर लोगों में गुस्सा है। घटना से जुड़े 2 PHOTOS.. सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी घटना… पुलिस में शिकायत और कार्रवाई की मांग
घटना सामने आने के बाद दोनों परिवारों ने संबंधित थाना में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मृतकों के परिजनों ने कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रशासन से अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। इंचार्ज ने कहा- मामला सामने आया है
हॉस्पिटल के एडमिन इंचार्ज गौरव वर्मा ने स्वीकार किया है कि मामला सामने आया है और उन्हें सिक्योरिटी लैप्स लग रहा है। उन्होंने इस मामले में आशीष नाम के व्यक्ति से बात करने को कहा। जब आशीष से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की (3 से 4 बार), तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।