देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन की सबसे खराब वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) दर्ज की गई। शहर का AQI 423 पहुंच गया। शिक्षा विभाग ने कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में क्लास चलाने के आदेश दिए हैं। दिल्ली में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक फिजिकल और ऑनलाइन, दोनों मोड में कक्षाएं चलेंगी। पेरेंट्स बच्चों को स्कूल भेजने या घर से ऑनलाइन क्लास करवाने का फैसला कर सकते हैं। वहीं, केंद्र ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है। इसके तहत, दिल्ली-NCR में सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी जरूरी परियोजनाओं को छोड़कर, निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक लगा दी गई है। एजेंसियों को मशीनों से सड़कों की सफाई और पानी के छिड़काव से प्रदूषण कम करने का निर्देश दिया गया है। इधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दोनों राज्यों के 13 शहरों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राजस्थान के फतेहपुर में सबसे कम 6.8 और नागौर में 6.9 डिग्री पारा दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के भोपाल में शिमला जितनी ठंड पड़ रही है। यहां सोमवार को 8.8 डिग्री तापमान रहा। शिमला में भी कल इतना ही तापमान था। राज्यों में मौसम की खबरें… राजस्थान: 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; फतेहपुर सबसे ठंडा, तापमान 6.8° पहुंचा राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलने से सर्दी बरकरार है। राज्य में सोमवार को 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ठंडी रात सीकर के पास फतेहपुर कस्बे में रही। यहां तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। दौसा में न्यूनतम तापमान 8.7°, करौली में 9.7°, चूरू में 9.6°, अलवर में 9°, पिलानी और अजमेर में 9.8° डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में अब शीतलहर की शुरुआत हो गई है। सोमवार को सीजन में पहली बार कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। जबलपुर में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां तापमान 9.7 डिग्री रहा। भोपाल में तापमान 8.8 डिग्री, इंदौर में 7.9 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: ठंडी हवाओं से ठिठुरन, दुर्ग में रात का तापमान 10°C; पेंड्रा-अंबिकापुर में अलाव के सहारे लोग छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर चल रही है। सुबह और शाम के समय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। राज्य के अंबिकापुर में सबसे कम 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दुर्ग में तापमान 10.2 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 23 शहरों में 10 डिग्री से नीचे गिरा तापमान, ताबो-केलांग और कुकुमसैरी में माइनस में पारा हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिन से रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को सीजन में पहली बार राज्य के 23 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। ताबो का तापमान माइनस 5.3 डिग्री, केलांग का माइनस 2.5 और कुकुमसैरी का माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 6 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट, 48 घंटे में 2 डिग्री तक गिर सकता तापमान पंजाब के 6 जिलों- फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटे तक राज्य में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ेगी। सोमवार को फरीदकोट में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें…