दिल्ली में धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य के सभी 13 जिलों की पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और उधम सिंह नगर में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थलों मंदिरों, बाजारों, ATM, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर गश्त बढ़ा दी गई है। सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है। दिल्ली धमाके में उधम सिंह नगर के 28 वर्षीय हर्शुल सेतिया भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज फिलहाल दिल्ली के ही LNJP अस्पताल में चल रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ को पूरे राज्य में गहन सुरक्षा जांच शुरू करने का निर्देश दिया। इसमें अंतर्राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, मॉल और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी शामिल है। चेकिंग की PHOTOS… सीमाओं पर चेकिंग अभियान तेज उत्तराखंड की सीमाओं, विशेषकर नारसन बॉर्डर और मंगलौर क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है। उत्तर प्रदेश से प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है। किसी भी संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की जा रही है। सीएम धामी ने जताई संवेदना सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को दुखद और चिंता का विषय बताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को हाई अलर्ट पर रहने, सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिल्ली धमाके में गदरपुर का युवक घायल जानकारी के अनुसार, घायल युवक हर्षुल सेतिया गदरपुर के सरस्वती विहार कॉलोनी का रहने वाला है। घायल के पिता संजीव सेतिया ने बताया कि उनके बेटे हर्षुल सेतिया की फरवरी में शादी है। हर्षुल अपनी मां, भाई और होने वाली पत्नी के साथ दिल्ली में शादी की शॉपिंग के लिए गया हुआ था। जहां बम विस्फोट हुआ उसके अपोजिट लेन में वह शॉपिंग कर रहे थे। धमाके से शीशा चटकने से शीशे का टुकड़ा उनके सिर में लगा। कल शाम उन्हें फोन पर उसके घायल होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि उनका बेटा फिलहाल सुरक्षित और स्वस्थ है। देश की सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा उन्हें फोन पर दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में वह अभी कुछ नहीं बताएंगे। वह बेटे और परिवार को लेने दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। एलएनजेपी अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद वह अपने बेटे को गदरपुर ले आएंगे। दिल्ली में लाल किले के पास धमाका, 9 की मौत दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।