दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत के बाद हाई अलर्ट है। जिस i-20 कार में ब्लास्ट हुआ है, वह हरियाणा नंबर (HR 26-CE 7674) की है। यह कार गुरुग्राम RTO में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है। मोहम्मद सलमान गुरुग्राम के शांति नगर का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सलमान को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने यह कार दिल्ली में ओखला के रहने वाले देवेंद्र को बेच दी थी। ब्लास्ट में सलमान का नाम आने के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम गुरुग्राम के शांति नगर के हाउस नंबर 631 पर पहुंची। यहां मकान मालिक दिनेश ने बताया कि सलमान उसके यहां किराएदार था और कई साल पहले यहां से चला गया था। उसने सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदी थी। सलमान की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वहीं गुरुग्राम समेत NCR में आने वाले जिलों में सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों को कहा गया है कि जिले से बाहर जाने से पहले परमिशन जरूर लें। दिल्ली से सटे झज्जर, गुरुग्राम और सोनीपत जिले के बॉर्डर पर गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने X पर लिखा, “दिल्ली की घटना को लेकर हरियाणा हाई अलर्ट पर है। लोगों से अनुरोध है कि शांत रहें। कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो डायल 112 पर सूचित करें। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने इलाके में मौजूद हैं। इंटर-स्टेट बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग एरिया, होटल और धर्मशाला की भी चेकिंग की जा रही है। NCR जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।” हरियाणा में हाई अलर्ट की तस्वीरें… अब जानिए हरियाणा के जिलों में क्या स्थिति…. हरियाणा में हाई अलर्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…