पटना से सटे दानापुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की मानस नया पानापुर गांव की है। यह गांव सारण और पटना की सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में है। मकान की छत गिरने से मोहम्मद बबलू (35), उनकी पत्नी रोशन खातून(30), उनकी बेटी रुसार(12), बेटा मो. चांद(10) और बेटी चांदनी(2) की मौत हो गई है। घर पर पूरा मलबा बिखरा पड़ा है। ईंट, टूटी दीवारों के नीचे बच्चे का स्कूल बैग और कुछ कपड़े, पंखा दबा दिख रहा है। कुछ ईंटों पर खून भी लगा है। पास ही कड़ाही, गैस चूल्हा और किचन के दूसरे बर्तन दबे पड़े हैं। हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी के शव को एंबुलेंस से दियारा के मानस गांव भेजा गया है। हादसे के बाद की 3 तस्वीरें…. जोरदार आवाज सुन बाहर निकले गांव के लोग आसपास के लोगों ने बताया कि छत गिरने के बाद जोरदार आवाज हुई। लोग घरों से निकले तो देखा कि छत धराशायी हो चुकी थी। बताया जाता है कि पूरा परिवार रात का खाना खाकर सो रहा था, तभी ये हादसा हुआ है। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाने पर पांच लोगों के शव मिले हैं। बबलू खान का मकान आवास योजना के तहत मिला था। मकान की दीवारों और छत में दरारें आ गई थीं, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद बबलू ने इंदिरा आवास योजना के तहत घर बनवाया था, जो पुराना होने के कारण जर्जर हो गया था। इससे रविवार की रात अचानक मकान की छत ढह गई और छत के नीचे सो रहे परिवार के 5 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मोहम्मद बबलू के भाई बाहर थे। जिससे उनकी जान बच गई। 30 साल पुराना था मकान मृतक की भाभी सहाना खातून ने ने बताया, ‘हमलोगों को फोन पर सूचना मिली थी। घर की छत पुरानी हो चुकी थी, अचानक से गिर गई। गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़कर लाशें निकाली गई। हम यहां नहीं रहते हैं।’ पड़ोसी राम मंगिया राय ने कहा, रात में छत गिर गई। शोर होने पर लोग जुटे, जिसके बाद लाशें निकाली गईं। हमलोग पूरी रात जगे रहे। रात करीब साढ़े 9 बजे खाना खाकर सभी सोने जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। बब्लू पांच भाई है। भाई बाहर रहते हैं। इनकी मां भी बाहर रहती है। वे लोग आ रहे हैं।’ पुराना मकान था, आर्थिक तंगी के कारण मरम्मत नहीं एक मंजिला घर है। घर में यही पांच सदस्य सोए हुए थे। घर के सामने खाली जमीन है। आसपास में कई घर है। पास में ही झोपड़ीनुमा घर में उसके बड़े भाई और भाभी अपने परिवार के साथ रहती है। थानाध्यक्ष ने बताया, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा रही है। बताया जाता है कि इंदिरा आवास काफी जर्जर हो चुका था। बबलू खान परिवार का अकेला कमाने वाला था। लिहाजा वह रुपए की तंगी की वजह से मकान की मरम्मत नहीं करवा पा रहा था। करीब एक लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिवार से मिलने पहुंचीं, मीसा भारती पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, ढांढस बंधाया। कहा, ‘मुखिया की ओर से राहत राशि दी गई है। बाकी गांव के लोग अपने स्तर से व्यवस्था कर रहे हैँ। सरकार की ओर से कागजी कार्रवाई लंबी होती है। मैंने सीओ-बीडीओ से बात की है। जल्दी करवाने के लिए कहा है।’ वहीं दानापुर सीट से NDA के प्रत्याशी और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ बीजेपी नेता भाई सनोज यादव भी थे। वहीं राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव भी दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। रामकृपाल यादव ने कहा कि बहुत की दुखद घटना है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। हमलोग सरकार के स्तर पर उचित मुआवजे देने की बात कही है। ———————– इसे भी पढ़िए… कमर के नीचे का हिस्सा कटा,20 मिनट तड़पता रहा युवक:गयाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म में फंसा; तोड़कर निकाली बॉडी गयाजी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार उर्फ पिंकू (46) के रूप में हुई है, जो गयाजी के कोतवाली थाना क्षेत्र के कुमार कॉलोनी का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें।