मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI129 शनिवार को 5 घंटे लेट हो गई है। इस फ्लाइट को सुबह 6.30 बजे मुंबई से रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है। एअर इंडिया ने कहा है कि यह फ्लाइट अब दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी। टेकऑफ में देरी के कारण यात्री सुबह से परेशान हैं। यात्री सुबह 6 बजे फ्लाइट में चढ़े थे, लेकिन सुरक्षा जांच के लिए उन्हें लगभग 8:15 बजे फ्लाइट से उतार दिया गया। एअर इंडिया ने कहा है कि अधिकारियों ने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए उनके खाने-पीने का इंतजाम किया है। आज की अन्य बड़ी खबर… अनंतनाग में ट्रेन की विंडशील्ड से चील टकराया, शीशा टूटने से लोको पायलट घायल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बारामूला-बनिहाल रूट पर शनिवार सुबह एक ट्रेन की विंडशील्ड से पक्षी टकराया गया। इससे शीशा टूट गया और लोको पायलट घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बिजबेहरा और अनंतनाग सेक्शन के बीच हुई। ट्रेन बनिहाल जा रही थी। इसी दौरान एक चील ट्रेन के विंडशील्ड से टकरा गया। घायल लोको पायलट की पहचान विशाल के रूप में हुई है। उसे अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया। दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास 500 झुग्गियों में आग, 1 की मौत दिल्ली के रोहिणी स्थित रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात लगभग 500 झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कि उन्हें रात 10.56 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद कई दमकल गाड़ियां और अग्निशमन रोबोट मौके पर पहुंचे। झुग्गियों में रखे कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क गई। इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया, जबकि स्थानीय लोग अपना सामान बचाने और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आग को और फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को तैयार रखा गया। DFS के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में कहा- भारत हिंदू राष्ट्र जरूर बनेगा सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025 के दूसरे दिन आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पदयात्रा सामाजिक सद्भाव और हिंदू एकता के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में हिंदू एकजुट हो रहे हैं और भारत के हिंदू राष्ट्र बनने तक ऐसी पदयात्राए जारी रहेंगी। शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध के लिए नहीं है, बल्कि जाति भेद से ऊपर उठकर हिंदुओं को एकजुट करने का संदेश देने के लिए है।