हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी पर निशाना साधा। डिप्टी स्पीकर मिड्ढा ने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल खाली हो चुके हैं, इसलिए कुछ न कुछ बोलेंगे ही। उनकी मति खराब हो चुकी है। फर्जी वोटों को काटना गलत नहीं है। अगर वो उन वोटों को चोरी मानते हैं, जो हमारे मुल्क में आकर रह रहे हैं और उनके फर्जी वोट बने हुए हैं, उनके वोट कटने ही चाहिए। कोई बांग्लादेशी है, कोई कहीं और का है, तो उनके वोट कटेंगे ही। जो लोग दुनिया से चले गए हैं, उनकी वोट काटना गलत नहीं है। वंदे मातरम् समारोह में की शिरकत डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा शुक्रवार को राजकीय माडल संस्कृति स्कूल थानेसर में पहुंचे थे। यहां डिप्टी स्पीकर ने जिला स्तरीय वंदे मातरम् समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर बच्चों को उसे जीवन में उतारने के प्रेरित किया। देश बना दुनिया की चौथी शक्ति डिप्टी स्पीकर डॉ. मिड्ढा ने कहा कि बहादुर आदमी के तो हाथ भी तलवार होते हैं। बुजदिल लोगों की हिफाजत तो बंदूकों भी नहीं किया करती। आज भारत को चौथे नंबर की विश्व शक्ति बना चुका है। प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत सोच के चलते भारत ने दुनिया में अपना डंका बजाया है। भारत अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। यह तभी संभव है, जब देश का शासक मजबूत हो। राहुल गांधी की बुद्धि खराब- मिड्ढा पत्रकारों से बातचीत में मिड्ढा ने कहा कि राहुल गांधी की बुद्धि खराब हो चुकी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कागजों को जलाया और फाड़ा था। लगातार हार होने के कारण उनके पास बुद्धि नहीं रही। इसलिए वो कुछ भी उल्टा-सीधा कर सकते हैं।