हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को बाप-बेटे की हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सोनीपत के खरखौदा एरिया में मौजूद हैं। टीम ने झरोठी टोल के पास आरोपियों को घेर लिया। उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं, पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें हिमांशु को 2 और सन्नी को एक गोली लगी। दोनों को खरखौदा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर को 5 युवकों ने रोहतक के बलियाणा गांव में धर्मवीर (58) और उसके बेटे दीपक (22) की हत्या की थी। हमलावर पहले दीपक के पास पहुंचे, यहां उन्होंने पिता का नाम पूछने के बाद उसे 2 गोलियां मारीं। इसके बाद हमलावरों ने घर जाकर धर्मवीर को 5 गोलियां मारीं। घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें 5 युवक धर्मवीर के घर घुसते और निकलते दिखे। धर्मवीर का बड़ा बेटा गांव के ही दुकानदार की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। आरोप है कि दुकानदार के भाई ने इसी रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर बाप-बेटे की हत्या की। 3 पॉइंट में जानिए कैसे हुआ बाप-बेटे का मर्डर…. 1. पिता घर, बेटा पड़ोसियों के था
शुक्रवार को धर्मवीर अपने घर पर था, जबकि उसका बेटा दीपक घर के पास ही दूसरी गली में पड़ोसी सूरजभान चौकीदार के घर गया हुआ था। 5 युवक सूरजभान के घर में घुस आए। उन्होंने आते ही सोफे पर बैठकर युवकों से बात कर रहे दीपक पर गोलियां चला दीं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2. घर जाकर धर्मवीर को गोलियां मारीं
ग्रामीणों के मुताबिक दीपक की हत्या के बाद हमलावर धर्मवीर के घर पहुंचे। आंगन में उसकी भी गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर वहां से चले गए। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना IMT थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया। 3. 2023 में बड़े बेटे ने की थी हत्या
धर्मवीर के भाई धर्मराज ने बताया कि 2023 में धर्मवीर के बड़े बेटे सचिन उर्फ सागर ने गांव के ही दुकानदार जगबीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमें उसे केस का नहीं पता, उनका आपस में कोई झगड़ा था। इसी केस में सागर जेल में बंद है। जगबीर की हत्या की रंजिश में ही धर्मवीर और दीपक की हत्या की गई है। ग्रामीणों की डबल मर्डर पर 2 बातें… DSP बोले- दोपहर 3 बजे मिली सूचना
सांपला के DSP राकेश कुमार ने बताया कि IMT थाने के SHO को दोपहर 3 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि दीपक को पहले गोलियां मारी गईं। फायरिंग से पहले आरोपियों ने दीपक से पूछा था कि उसके पिता कहां हैं, जिसके बाद उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावरों ने घर जाकर धर्मवीर की हत्या कर दी। दीपक को 2 गोलियां मारीं और धर्मवीर को 4 से 5 गोलियां मारी गईं। इनकी आपस में पुरानी रंजिश थी। पहले संजय के भाई की हत्या हुई थी। धर्मवीर का बड़ा बेटा हत्या के आरोप में जेल में है। अब संजय ने धर्मवीर और दीपक की हत्या कर दी। हमलावर 5 लोग थे और वे स्कूटी और कार में आए थे। हत्या के बाद के PHOTOS अब 2 पॉइंट में जानिए आरोपी कैसे पकड़े… —————————- ये खबर भी पढ़ें :- सोनीपत में एनकाउंटर में दो बदमाश घायल:रोहतक डबल मर्डर केस से जुडे़, पकड़ने गई पुलिस पर की फायरिंग; अस्पताल में भर्ती हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार शाम पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश को 2 और दूसरे को एक गोली लगी। दोनों को खरखौदा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी आज दोपहर को रोहतक के बलियाणा गांव में हुए डबल मर्डर केस में शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर…