ब्राजीलियन मॉडल-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लैरिसा हरियाणा में सुर्खियों में बनी हुई हैं। वजह, कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ का खुलासा करने के लिए 5 नवंबर को दिल्ली में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मॉडल का जिक्र किया। राहुल ने एक स्लाइड दिखाते हुए दावा किया कि इस मॉडल की फोटो का इस्तेमाल कर 22 वोट सोनीपत के राई हलके की वोटर लिस्ट में शामिल किया गया। इन दावों की रियलिटी जानने के लिए दैनिक भास्कर एप की टीम राई हलके के 4 गांवों मच्छरौला, मुरथल, अकबरपुर बारोटा और खेड़ी मनाजात में पहुंची। इस दौरान हमारा 12 ऐसी महिला वोटरों से संपर्क हो सका, जिनकी वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल की फोटो लगी हैं। इनमें से एक मुरथल गांव की गुनिया की 2022 में मौत हो चुकी है। इस दौरान 6 महिलाओं ने बताया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में वोट डाला है, भले ही वोटर लिस्ट में उनकी वोट के आगे किसी और की फोटो लगी हो। उन्हें इस बारे में ज्यादा मालूम भी नहीं हैं। इन महिलाओं ने कहा कि उन्हें नहीं लगा कि उनकी वोट चोरी हुई हैं। पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट… अब सिलसिलेवार जानिये…4 गांवों की 7 केस स्टडी केस नंबर 1: मच्छरौला की पिंकी
2018 में वोटर कार्ड पर गांव की दूसरी महिला का फोटो
दैनिक भास्कर एप की टीम सबसे पहले मच्छरौला गांव की पिंकी के घर पहुंची। पिंकी की शादी 2016 में जोगेंद्र से हुई थी। आठवीं पास पिंकी का 7 साल का बेटा है। उनके पति जोगेंद्र एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। साल 2018 में पहली बार उनका वोटर आईडी कार्ड बना, लेकिन उस पर गांव की किसी अन्य महिला का फोटो लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि उनके कार्ड पर किसी भी विदेशी महिला का फोटो नहीं था। उन्होंने बीएलओ के माध्यम से कार्ड वापस किया, लेकिन अब तक सुधरा हुआ कार्ड नहीं आया। पिंकी बताती हैं कि तब से अब तक उन्होंने आधार कार्ड और वोटर स्लिप के जरिए ही सभी चुनावों में वोट डाला है। उनके पति जोगेंद्र इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हैं। पिंकी और उनके पति का कहना है-“राहुल गांधी गलत बोल रहे हैं, सब झूठ और बकवास है।” हम वोट डाल रहे हैं। केस नंबर 2: मच्छरौला की मुनेश
हर बार अपने पुराने वोटर कार्ड से डाल रहीं वोट
जब हम गांव मच्छरौला की मुनेश के घर पहुंचे तो वह टीम के सामने नहीं आईं। उनकी तरफ से उनके देवर सुनील आंतिल ने बात की। सुनील बोले- मुनेश भाभी के पास पुराना वोटर कार्ड है और वह हर चुनाव में उसी से वोट डाल रही हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं कि मतदाता सूची में किस महिला का फोटो लगाया गया है। सुनील कहते है कि- “भाभी हर बार वोट डालती हैं, उनका वोट कभी नहीं कटा।” केस नंबर 3: मुरथल की गुनिया
2022 में मौत, राहुल गांधी की लिस्ट में फोटो बदला दिखाया गया
जब गांव मुरथल में विनोद के घर पहुंचे तो पता चला कि उनकी पत्नी गुनिया की 1 मार्च 2022 को दिमाग की नस फटने से मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने अप्रैल 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव 2024 में उसके वोट डाले जाने का दावा किया। गुनिया के पति विनोद होटल में चौकीदार हैं। बेहद गरीब परिवार टूटी दीवारों वाले घर में रहता है। विनोद के पिता जगबीर ने बताया— “गुनिया की मौत 2022 में हो गई थी। उसके वोटर कार्ड पर कभी कोई फोटो नहीं बदला। राहुल गांधी की लिस्ट में जो विदेशी महिला का चेहरा है, वो झूठ है।” जगबीर ने बताया कि उनके बेटे को कभी बीपीएल या प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। उन्होंने भावुक होकर कहा— “हमारी बहू के नाम पर राजनीति हो रही है, पर कोई हमारी हालत देखने वाला नहीं।” केस नंबर 4: मुरथल की रश्मि
प्रवासी महिला, अब दूसरी शादी कर पहचान छुपा रहीं
राहुल ने जो वोटर लिस्ट मीडिया को दिखाई, उसमें मुरथल की रश्मि के वोट के आगे भी मॉडल की तस्वीर लगी थी। इसका सच जानने के लिए गांव में पता किया तो ग्रामीणों ने बताया कि रश्मि तो प्रवासी महिला थी। गांव के सरपंच ने बताया कि रश्मि पहले किसी और व्यक्ति के साथ रहती थी, अब दूसरी शादी कर चुकी है और अपनी पहचान छिपाकर रह रही है, इसलिए सामने नहीं आ रही। केस नंबर 5: अकबरपुर बारोटा की बिमला देवी
वीडियो में दिखाई लिस्ट और असली कार्ड में कोई मेल नहीं
दोपहर बाद करीब 3:15 बजे हम अकबरपुर बारोटा गांव पहुंचे। यहां रमेश कुमार की पत्नी बिमला देवी का मामला सामने आया। राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई वोटर लिस्ट और असली वोटर कार्ड में कोई मेल नहीं मिला। बिमला देवी ने बताया कि उनकी शादी 1983 में हुई थी। तीनों बेटे शादीशुदा हैं और परिवार एक साथ रहता है। वह बूथ नंबर 138 पर हर चुनाव में वोट डालती हैं। पति रमेश कुमार बोले- “राहुल गांधी के वीडियो के बाद से लोग लगातार घर आ रहे हैं, हम परेशान हैं। हमारी पत्नी के वोटर कार्ड में कभी कोई बदलाव नहीं हुआ। राहुल गांधी का दावा झूठा है। केस नंबर 6: खेड़ी मनाजात की स्वीटी
बोलीं-मैंने तो विधानसभा में वोट डाला, दिक्कत नहीं हुई
राई विधानसभा के गांव खेड़ी मनाजात में श्रीनिवास की पत्नी स्वीटी का नाम भी राहुल गांधी की लिस्ट में था। स्वीटी ने बताया— “2011 में शादी हुई थी। दो साल बाद से वोट डालना शुरू किया। मेरे वोटर आईडी पर हमेशा मेरा ही फोटो रहा है। अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में खुद वोट डाला है और कभी कोई परेशानी नहीं हुई। केस नंबर 7 : खेड़ी मनाजात की मंजीत
जेठ ने बताया-हमारी बहू वोट डालती है
खेड़ी मनाजात गांव में मनजीत के घर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि मनजीत शादी समारोह में गई हैं। पति का नाम राहुल है। जेठ सुनील ने कहा- मंजीत के वोटर कार्ड में उनका असली फोटो है और वह हर चुनाव में वोट डालती हैं। वोटर लिस्ट में क्या है, किसका फोटो है, नहीं पता। वोट डालते समय वोटर की पहचान की पूरी जांच होती है, ऐसे में लगता नहीं कोई गड़बड़ की गुंजाइश है। अकबरपुर बारोटा के बीएलओ हरीश की 4 बातें… सभी 6 महिलाएं हर चुनाव में अपने वोट डाल रहीं
भास्कर टीम ने अकबरपुर बारोटा के बीएलओ हरीश कुमार से बात की। डेढ़ महीने पहले ही बीएलओ बने हरीश शिक्षा विभाग में कंप्यूटर टीचर हैं। उन्होंने बताया— “जैसे ही राहुल गांधी ने विदेशी महिला की फोटो का दावा किया, मैंने सभी पांच महिलाओं से संपर्क किया। सभी गांव में मौजूद हैं और अपने वोट डालती हैं।” हम भी हैरान कि ब्राजील महिला की फोटो कैसे आ गई
हरीश आगे बताते है कि गांव की छह महिलाएं-अंजू, कलावंती, पूनम, सरोज, बिमला और दर्शना की वोट लिस्ट पर ब्राजील मॉडल की फोटो दिखाई गई थी। हालांकि उनके पास मौजूद वोटर आईडी में उनके खुद की फोटो लगी हैं। सभी महिलाएं अपने वोट डाल रही हैं। हम भी हैरान हैं कि राहुल गांधी की लिस्ट में ब्राजील महिला की फोटो कैसे आ गई। चुनाव में वोटर लिस्ट और आईडी से भी मिलान करना होता है
हरीश ने यह भी बताया कि वोट डालने के दौरान वोटर लिस्ट और आईडी से भी मिलान करना होता है। नई ज्वॉइनिंग होने के चलते अभी तक इस प्रकार का कोई काम उन्होंने नहीं किया है। विधानसभा चुनाव में अंजू पत्नी देवराज ने इस बार वोट नहीं किया था, वह कहीं बाहर गईं हुई थी। चुनाव में ये मॉडल की फोटो नहीं थी, बाद में आई
विदेशी मॉडल की फोटो वोटर लिस्ट में प्रिंट होने के सवाल पर हरीश ने कहा कि हो सकता है ये टेक्निकल इशू हो। यह तो ऊपर से होता है और इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होती है। कई बार तो वह मैन्युअल पर्ची भी बना कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा है वोट डालने के दौरान वेरिफाई करने का काम भी उन्हीं का होता है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान लिस्ट पर विदेशी मॉडल की फोटो नहीं थी, लेकिन बाद में ही फोटो आई है। तीन गांवों में वोटों का गणित मच्छरौला गांव: आबादी करीब 1200। वोट-750 वोट। विधानसभा चुनाव में करीब 600 पोल हुए। यहां बीजेपी का वर्चस्व बताया गया। अकबरपुर बारोटा: 3500 वोट, जिनमें करीब 2500 पोल हुए। खेड़ी मनाजात: 2200 वोट, विधानसभा चुनाव में 1850 वोट पड़े। यहां कांग्रेस के जय भगवान 552 वोटों से बढ़त मिली। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी आगे रहे थे। ———————————– ये खबर भी पढ़ें…. राहुल गांधी की दिखाई ब्राजीलियन मॉडल सामने आई:बोलीं- मेरा फोटो यूज किया, मैं कभी भारत नहीं आईं; हरियाणा के मंत्री बोले- कांग्रेस नेता की मौसी राहुल गांधी के वोट चोरी मुद्दे से चर्चा में आई ब्राजीलियन मॉडल का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उसने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए मॉडल पुर्तगाली में बोल रही है। वह मजाक में कह रही है, ‘दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाने जा रही हूं। यह बहुत बुरा है। क्या वे मेरी पुरानी तस्वीर इस्तेमाल कर रहे हैं?’ (पूरी खबर पढ़ें)