बिहार चुनाव के दौरान BJP और कांग्रेस के हरियाणवी नेता स्टार प्रचारकों की भूमिका में वहां सभाएं कर रहे हैं। मगर, एक ऐसा परिवार भी है, जो स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं है, लेकिन सियासी रिश्ते निभाने के लिए वहां पर चुनाव प्रचार में जुटा है। लालू यादव के समधी और हरियाणा कांग्रेस के 6 बार के विधायक-मंत्री रहे कैप्टन अजय यादव का परिवार बिहार चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। लालू के दामाद चिरंजीवी राव जहां मुख्य सभाओं में जा रहे हैं तो समधी कैप्टन अजय यादव तेजस्वी के लिए गांव-गांव और गली-गली वोट करने की अपील करते हुए घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के फोटो और वीडियो जमकर शेयर हो रहे हैं। दोनों ही नेता प्रचार के दौरान लालू के साथ अपना रिश्ता बता रहे हैं। पढ़िए बिहार में सभा में चिरंजीवी राव क्या बोले… कैप्टन को लालू- तेजस्वी ने खिलाया जन्मदिन पर केक
बिहार चुनाव प्रचार में जुटे कैप्टन अजय यादव को उनके समधी लालू यादव ने जन्मदिन का केक खिलाया। अजय यादव 2 नवंबर काे 67 साल के हो गए हैं। यादव प्रचार के दौरान ही लालू यादव के आवास पहुंचे थे, जहां पर उनका जन्मदिन मनाया गया। हालांकि कैप्टन प्रचार के चलते इस बार परिवार के साथ जन्मदिन नहीं मना पाए। कमलवीर के रिश्तेदारों का कटा टिकट
हरियाणा सरकार में मंत्री राव नरबीर के भाई एवं कांग्रेस नेता राव कमलवीर के बेटे की शादी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शरद यादव की बेटी से हुई है। उन्होंने आखिरी समय में जेडीयू को छोड़ दिया था और आरजेडी से संबंध मधुर हो गए। RJD ने शरद यादव के बेटे शांतनू को मधेपुरा से आखिरी समय में टिकट नहीं दिया। इससे लेकर शांतनू ने खुलकर कहा भी कि तेजस्वी ने उनके साथ धोखा किया है। शरद यादव के चुनाव के दौरान उनके दामाद राजकमल राव अक्सर उनके साथ दिखते थे। मगर, इस बार टिकट कटने के कारण राव कमलवीर का परिवार बिहार चुनाव से दूरी बनाए हुए है। CM सैनी भी बता चुके बिहार से रिश्ता
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने भी बिहार चुनाव में ताकत झोंक रखी है। वे अब तक अब तक करीब 10 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार कर चुके हैं। बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए डेहरी विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में रैली कर वोट मांगे। उन्होंने कहा, हरियाणा और बिहार का बहुत पुराना सांस्कृतिक रिश्ता है। हरियाणा में बिहार के श्रमिक भाइयों ने विकास को गति देने का काम किया है। सीएम ने कहा, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा और बिहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीएम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो खुद को बिहारी बता रहे हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा CM सैनी बिहार चुनाव में झोंकेंगे ताकत: 54 नेताओं की ड्यूटी लगी, प्रवासियों पर BJP की नजर बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के हरियाणा के नेताओं ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल (28 अक्टूबर) को दिल्ली जाएंगे ओर इसके अगले दिन 29 अक्टूबर को बिहार रवाना होंगे। कई वरिष्ठ नेता पहले ही बिहार में रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)