5 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण भुल्लर का 5 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ में सीबीआई को पंजाब के 10 आईपीएस और 4 आईएएस अफसरों के नाम मिले हैं, जिनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। सीबीआई ने पटियाला में प्रॉपर्टी डीलर भुपिंदर सिंह के घर रेड कर साढ़े 20 लाख रुपए, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। भुपिंदर पर अफसरों के काले धन को वाइट करने का आरोप है। जांच में न्यायिक अधिकारियों से जुड़ी चैट्स भी मिली हैं, जिनसे अदालतों के आदेश प्रभावित करने के संकेत मिले। वहीं, विजिलेंस ने भी भुल्लर पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था, लेकिन उसका रिमांड नहीं मिल सका। अब सीबीआई और पंजाब विजिलेंस दोनों एजेंसियां आमने-सामने हैं, जबकि सीबीआई रिश्वतखोरी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। विजिलेंस और सीबीआई आमने-सामने
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भले ही भुल्लर पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है, लेकिन रिमांड लेने में कामयाब नहीं हो पाई थी, हालांकि विजिलेंस भी आज मोहाली कोर्ट में फिर से भुल्लर का प्रोडक्शन वारंट मांग सकती है। इधर, सीबीआई को कई अहम सबूत मिले हैं। पटियाला के जिस प्रॉपर्टी डीलर भुपिंदर सिंह पर सीबीआई ने मंगलवार को रेड की है, उससे भी डीआईजी भुल्लर के गहरे संबंध बताए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई अरेस्ट वारंट कोर्ट से ले सकती है। पंजाब के एक डीएसपी कुलदीप को सीबीआई पूछताछ के लिए बुला चुकी है क्योंकि कुलदीप बिचौलिया कृष्नु शारदा से बुड़ैल जेल में बंद रहने के दौरान मुलाकात कर चुका था। 10 IPS और 4 IAS के मिले सबूत
सूत्रों से पता चला है कि जब सीबीआई ने भुल्लर को 5 दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया था, तो उस दौरान सीबीआई ने कृष्नु शारदा के सामने बैठाकर भुल्लर से पूछताछ की थी। इस पूछताछ में सीबीआई को कई अहम सबूत मिले। इसके बाद ही पटियाला में प्रॉपर्टी डीलर भुपिंदर सिंह के घर पर रेड की गई। सीबीआई को वहां से कई दस्तावेज और कैश बरामद हुआ है। इसके अलावा सीबीआई के पास रेड करने से पहले के भी कई सबूत हैं, जिनसे पता चला है कि प्रॉपर्टी डीलर भुपिंदर पंजाब के कई बड़े अधिकारियों के संपर्क में था और उनका पैसा व्हाइट करने का काम करता था। सीबीआई के पास पुख्ता सबूत हैं कि भुपिंदर पंजाब के 10 आईपीएस और 4 आईएएस के पैसे लगाता था। सीबीआई अब और सबूत इकट्ठा कर रही है। सभी सबूत और दस्तावेज इकट्ठा होने के बाद सीबीआई इन 14 अफसरों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। सीबीआई भुपिंदर के सभी बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है और उसके मोबाइल फोन की जांच भी कर चुकी है ताकि यह पता चल सके कि वह किन-किन अधिकारियों के संपर्क में था और उनसे कितनी बार बात होती थी। गिरफ्तारी से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ, पढ़ें.. रिश्वत और आय से अधिक संपत्ति केस में आगे क्या…