तमिलनाडु के कोयंबटूर में 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप मामले में पुलिस ने सोमवार रात तीनों आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि CCTV फुटेज की जांच के बाद आरोपियों के वेल्लिकिनारु में एक सुनसान जगह पर छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने देर रात तीनों को घेर लिया। तीनों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर हमला किया। इसमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की, जिससे तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। आरोपियों का कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास 2 नंवबर की रात करीब 11 बजे फर्स्ट ईयर की पीजी स्टूडेंट का गैंगरेप हुआ था। पीड़ित एक पुरुष मित्र के साथ कार में बैठकर बातें कर रही थी। तभी गाड़ी से आए 3 लोगों ने उनकी कार पर हमला किया। आरोपियों ने कार का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित के दोस्त पर धारदार हथियार से हमला, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों ने छात्रा को किडनैप कर लिया। उसके साथ गैंगरेप किया और फिर छोड़कर भाग गए। पीड़ित के दोस्त ने पुलिस को घटना की सूचना दी पीड़ित के दोस्त को जब होश आया तो उसने पुलिस को फोन पर मामले की सूचना दी। देर रात पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की। फिर स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित की लोकेशन का पता चला। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान गुना, सतीश और कार्तिक के रूप में हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा ने पुलिस की आलोचना की तमिलनाडु में गैंगरेप की इस घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और इलाके को सुदूर (शहर से दूर का सुनसान इलाका) बताने पर पुलिस की आलोचना की। वनथी श्रीनिवासन ने कहा- पुलिस दावा कर रही है कि यह बहुत दूर-दराज का इलाका है, लेकिन यह शहर का ही हिस्सा है। आस-पास रिहायशी इलाके हैं, जो असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बन गया है। तमिलगा वेत्री कझगम के महासचिव, आधव अर्जुन ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न दूसरी तरफ, कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार को 33 साल की एक महिला के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान यौन उत्पीड़न हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना 1 नवंबर को इंदिरानगर में हुई। सुबह करीब 11:57 बजे महिला अपने कुत्ते को टहला रही थी। तभी अचानक लगभग 30 साल का एक व्यक्ति आया महिला को ‘मैडम’ कहकर आवाज लगाई। जब महिला मुड़ी, तो वह अपने प्राइवेट पार्टी दिखाकर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के मुताबिक, अपने कुत्ते को लेकर वहां से तुरंत घर भागी। बाद में अपनी बहन और अपनी सहेली को घटना के बारे में बताया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। ————————- रेप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… झूठा निकला दिल्ली एसिड अटैक का मामला: छात्रा के पिता ने 3 युवकों को फंसाने के लिए साजिश रची; खुद रेप का आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला झूठा निकला है। पुलिस ने छात्रा के पिता अकील खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसने कबूल किया कि तीन युवकों को फंसाने के लिए एसिड अटैक की साजिश रची थी। ज्वलनशील पदार्थ एसिड नहीं बल्कि टॉयलेट क्लीनर था। पूरी खबर पढ़ें…