उत्तराखंड के चंपावत में आज सुबह एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। चम्पावत के पुलिस अधीक्षक (SP) अजय गणपति कुंभार ने बताया कि हादसा पंचेश्वर थाना के पास हुआ, जिसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हमने मौके पर SDRF, लोकल पुलिस और सर्च टीम को रेस्क्यू करने के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा चंपावत के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र डूंगरा बोरा में हुआ। मुकेश कुमार निवासी डूंगरा बोरा अपनी वैगनआर कार (UK 03 TA 2479) से लोहाघाट की ओर जा रहे थे। हादसे की PHOTOS…. कार में तीन लोग सवार थे कार में तीन लोग सवार थे- मुकेश कुमार, मनीषा निवासी डूंगरा बोरा और विक्रम राम। सुबह करीब 9 बजे डूंगरा बोरा के पास कार बेकाबू होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर मुकेश कुमार और मनीषा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विक्रम राम गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि विक्रम किसी तरह खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे और ग्रामीणों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। घायल विक्रम राम को इलाज के लिए लोहाघाट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार से जा रहे थे दिल्ली लोहाघाट उप जिला अस्पताल के डॉक्टर विराज राठी ने बताया कि चंपावत डीएम मनीष कुमार के आदेश के अनुसार, मौके पर ही पोस्टमॉर्टम टीम को भेजा गया है, जिसमें डॉ मंजीत की टीम शामिल है। डॉक्टर विराज राठी ने आगे कहा कि उन्हें चीफ मेडिकल ऑफिसर देवेश चौहान से भी आदेश मिले है। चंपावत के चीफ मेडिकल ऑफिसर देवेश चौहान ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जो दिल्ली जा रहे थे। उन्हें 108 के जरिए सूचना मिली थी।