हरियाणा में जींद के रहने वाले जवान अमरजीत नैन का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई सुशील ने उन्हें मुखाग्नि दी। दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर जाजनवाला गांव पहुंचा था। अमरजीत की ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के पुंछ में थी। सोमवार को वह सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई, जिसमें वे घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरजीत 10 साल पहले आर्मी में भर्ती हुए थे। 2 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी 7 महीने की बेटी है। ताऊ के बेटे टेकराम ने बताया कि अमरजीत कहा करता था, जब भी लौटूंगा, तिरंगे में लिपट कर ही आऊंगा। यह बात बताते हुए टेकराम भावुक हो गए। जाजनवाला गांव से एक साल में यह दूसरी शहादत है। इससे पहले जवान प्रदीप नैन कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। शहीद के अंतिम संस्कार के PHOTOS शहीद अमरजीत नैन और उनके परिवार के बारे में जानिए… ————————- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा का जवान कश्मीर आतंकी मुठभेड़ में शहीद:गर्भवती पत्नी की हालत बिगड़ी, बिलखती मां बोली- तेरे बिना कैसे जिएंगे; कल गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा के जवान प्रदीप नैन शहीद हो गए। 27 वर्षीय प्रदीप जींद जिले में नरवाना के जाजनवाला गांव के रहने वाले थे। कुलगाम के मोडरगाम में मुठभेड़ के दौरान उनकी शहादत हुई। (पूरी खबर पढ़ें)