वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री ने फ्लाइट का इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश की। मुंबई के लिए टेकऑफ से पहले एप्रन से रनवे की ओर जा रहे विमान में यात्री की हरकत देखकर अफरा-तफरी मच गई। क्रू मेंबर्स ने तुरंत ही पायलट को घटना की जानकारी दी, फिर ATC से संपर्क किया गया। विमान को वापस एप्रन पर लाया गया। यहां आरोपी को हिरासत में लिया गया। सभी यात्रियों को भी नीचे उतारकर विमान की जांच की गई। आरोपी युवक जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर का रहने वाला है। उसकी पहचान सुजीत सिंह के तौर पर हुई। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। घटना सोमवार शाम की है। जांच के बाद विमान को रात 7.45 बजे उड़ान भरने की परमिशन दी गई। अब सिलसिलेवार तरीके से समझिए पूरी घटना मुंबई जाने वाली फ्लाइट की घटना
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, आकासा एयरलाइंस का विमान QP-1498 मुंबई से 4 बजे चलकर शाम 6.20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था। यात्रियों को उतारने के बाद इसे दोबारा शाम 6.45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। 6.45 बजे (QP-1497) विमान ने ATC से संपर्क किया और एप्रन से रनवे की तरफ उड़ान के लिए चल दिया। रनवे पर आया विमान तो यात्री खोलने लगा इमरजेंसी डोर
रनवे पर क्रू मेम्बर्स ने देखा एक युवक विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश कर रहा है। इस पर तुरंत पायलट से संपर्क किया गया और इमरजेंसी सिग्नल दिए गए। इसके बाद पायलट ने ATC से संपर्क कर वापस प्लेन को एप्रन पर ले आया। यहां पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों और सीआईएसएफ के जवानों ने किसी अनहोनी के डर से विमान को चारों तरफ से घेर लिया। सभी यात्रियों को उतार लिया गया। जौनपुर का रहने वाला है युवक
अधिकारियों ने बताया – सुरक्षा एजेंसियों ने विमान का इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया। उसने अपना नाम सुजीत सिंह बताया। जो मुंबई जा रहा था। उसने क्यों इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। इस संबंध में उससे पूछताछ की गई। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस अब सुजीत सिंह के बैकग्राउंड, यात्रा के उद्देश्य और संभावित मोटिव की गहन जांच कर रही है। यदि दोष सिद्ध हुआ तो यह भारतीय दंड संहिता और एविएशन एक्ट के तहत गंभीर अपराध माना जाएगा। सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया
अकासा एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक राजेश राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा- हमारे क्रू ने बहुत ही पेशेवर तरीके से स्थिति को संभाला। सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट को सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया। इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश न केवल यात्रियों की जान जोखिम में डालती है, बल्कि विमान के दबाव और संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, टेकऑफ के दौरान ऐसा प्रयास घातक साबित हो सकता था। आकासा एयर ने सभी यात्रियों से माफी मांगी
आकासा एयर ने सभी यात्रियों से माफी मांगी और देरी के लिए खेद व्यक्त किया। इससे पहले वाराणसी में ही बेंगलुरु से आ रहे विमान में पायलट के केबिन का गेट खोलने की कोशिश की गई थी। हालांकि, तब जांच के बाद पता चला कि वॉश रूम का दरवाजा मानते हुए गलती से ऐसा किया गया था। —————————- ये भी पढ़ें बाराबंकी में ज्वेलर्स का पूरा परिवार खत्म:पति-पत्नी और दो बेटों की मौत; ट्रक-कार की टक्कर, 2 और लोगों ने दम तोड़ा बाराबंकी में बेकाबू अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्वेलर, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। दो की हालत गंभीर है। कार सवार बिठूर से गंगा स्नान करके लौट रहे थे।पूरी खबर पढ़िए