कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (4 नवंबर) को औरंगाबाद के कुटुंबा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश की 10 प्रतिशत आबादी के नियंत्रण में है। उन्होंने यह दावा ऊंची जातियों के संदर्भ में किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘अगर आप गौर से देखें, तो देश की 90 प्रतिशत आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक समुदायों से है। 90 प्रतिशत लोग समाज के सबसे पिछड़े और आदिवासी तबके से आते हैं। अगर आप भारत की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची निकालें, तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा। वे सभी शीर्ष 10 प्रतिशत से आते हैं। सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं। सशस्त्र बलों (Armed Forces) पर उनका नियंत्रण है। आपको शेष 90 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व कहीं नहीं मिलेगा।’ बिहार में नीतीश जी सरकार नहीं चला रहे हैं इससे पहले राहुल गांधी ने लोगों से पूछा, कैसे हैं आप लोग। मूड कैसा है आपका। नीतीश जी को हटाने का प्लान है आपका। काम जारी है आपका। चल रहा है। 20 साल से नीतीश जी सरकार चला रहे हैं। वो चला रहे हैं, लेकिन चल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार दिल्ली से मोदी जी के ऑर्डर पर चल रही है। यहां आप लोगों के लिए सरकार के पास जमीन नहीं है, लेकिन मोदी जी के पास अडाणी, अंबानी के लिए बहुत जमीनें हैं। राहुल ने कहा कि ये लोग जानते हैं कि बिहार का चुनाव हार रहे हैं। ये इसी में लगे हैं। इन लोगों ने काम तो किए नहीं जो उनके बूते चुनाव जीते तो ये वोट चोरी कर लेते हैं। वोट चोरी नहीं हुई तो महागठबंधन बनाएगी सरकार इसके बाद उन्होंने गयाजी में जनसभा की। राहुल गांधी ने संविधान दिखाते हुए कहा कि इसमें लिखा है कि एक व्यक्ति को एक वोट मिलना चाहिए। मोदी और शाह इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। मोदी ने कहा था कि अब की बार 400 पार, नहीं हुआ। अगर वोट चोरी नहीं होता तो इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली में होती। बिहार में ऐसा नहीं होगा, बिहार का युवा अबकी बार इन्हें रोकेगा। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिना वोट चोरी किए बिहार में चुनाव नहीं जीत सकते। जनता ने वोट चोरी रोक दी तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवा देश के सभा राज्यों में मजदूरी करते हैं। ये क्यों हुआ, क्योंकि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को बेरोजगारी का तोहफा दिया है। देश जानता है कि बिहारियों में कोई कमी नहीं है। इनमें शक्ति, एनर्जी है, लेकिन किसी कारण बिहार में बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं मिलता है। दुबई बना सकते हैं तो बिहार क्यों नहीं राहुल गांधी ने कहा, मैं बिहार के युवाओं से सवाल पूछना चाहता हूं। मैं देश के किसी भी प्रदेश में जाता हूं तो वहां मुझे बिहार के लोग दिखाई देते हैं। दुबई जैसी जगह को आपने अपने खून पसीने से बनाया है। मेरा आपसे सवाल है कि जब आप दुबई और बेंगलुरु जैसा शहर बना सकते हो तो ये बिहार में क्यों नहीं कर पाते हो। एक समय होता था जब नालंदा की यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में मशहूर थी। जापान, कोरिया, इंग्लैंड से लोग पढ़ाई करने आते थे। दुनिया की शिक्षा का सेंटर नालंदा था। आज बिहार की यूनिवर्सिटी के बार में दूसरे लोगों से पूछिए। कहते हैं यहां सिर्फ पेपर लीक होता है। जिनकी सेटिंग है उन्हें पेपर मिल जाता है। बिहार के बाकी युवा देखते रह जाते हैं। राहुल गांधी बोले- वोट के लिए ड्रामा करते हैं मोदी राहुल बोले- मोदी जी ने कभी किसी मजदूर को छुआ तक नहीं होगा। मोदी छठ पूजा का ड्रामा कर रहे, यमुना की बजाए स्विमिंग पुल में नहाते हैं राहुल गांधी ने छठ पर्व पर यमुना नदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा है कि मोदी जी छठ पूजा का ड्रामा कर रहे हैं और यमुना नदी में नहाने के बजाय एक स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। राहुल ने आरोप लगाया कि यह छठ पूजा वोट हासिल करने के लिए किया गया नाटक है और मोदी वोट के लिए मंच पर नाच भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को छठ पूजा या बिहार की परंपरा से कोई लेना-देना नहीं है, उनका मकसद केवल वोट लेना है। राहुल ने यह भी कहा कि मोदी जी जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रखते, सिर्फ प्रचार और सत्ता में बने रहने में लगे रहते हैं। नीतीश का रिमोट मोदी के हाथ में है बिहार का युवा सपना देखता है कि इंजीनियर बनूंगा, डॉक्टर बनूंगा। मां-पिता के पास जाता है और कहता है कि मुझे पढ़ाई करनी है। महीनों की मेहनत के बाद परीक्षा के एक दिन पहले पेपर लीक हो जाता है और बिहार का ईमानदार युवा देखता रह जाता है। राहुल ने कहा- नीतीश कुमार कहते हैं कि 20 साल में बिहार को बदल दिया, लेकिन मैं पूछता हूं कि क्या बिहार में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य मिल सकता है। बिहार के अस्पतालों में लोग जीने नहीं, मरने जाते हैं। दूसरी तरफ PM मोदी खड़े हैं। PM के हाथ में नीतीश का रिमोट है। नीतीश से जो करवाना है PM करवा देंगे। बिहार को नीतीश नहीं चलाते हैं। सरकार अमित शाह-मोदी चलाते हैं। 2 नवंबर को बेगूसराय में सभा के बाद पकड़ी थी मछलियां इससे पहले रविवार (2 नवंबर) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बेगूसराय और खगड़िया की सभा हुई थी। उन्होंने कहा, बिहार की सरकार दिल्ली से मोदी जी के ऑर्डर पर चल रही है। यहां आप लोगों के लिए सरकार के पास जमीन नहीं है, लेकिन मोदी जी के पास अडाणी, अंबानी के लिए बहुत जमीनें हैं। वहीं बेगूसराय की सभा के बाद वो वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ 3KM दूर तालाब में पहुंचे। मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं। नाव पर सवार होकर तालाब में गए और छलांग लगाई। राहुल गांधी के दौरे से जुड़े अपडेट्स को लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…